{"_id":"5b434c564f1c1bbe248b575c","slug":"birthday-special-how-legend-gundappa-viswanath-become-of-sunil-gavaskar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थ-डे स्पेशल: छोटी बहन को दिल दे बैठा था साथी क्रिकेटर, गावस्कर ने फिर ऐसे निभाया एक भाई का फर्ज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बर्थ-डे स्पेशल: छोटी बहन को दिल दे बैठा था साथी क्रिकेटर, गावस्कर ने फिर ऐसे निभाया एक भाई का फर्ज
Tue, 10 Jul 2018 05:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 Jul 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर की गिनती दुनिया के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में की जाती है। 10 जुलाई 2018 यानी मंगलवार को अपना 69वां जन्मदिन मना रहे गावस्कर से अगर पूछा जाए कि वह अपने और विश्वनाथ में किसे बेहतर बल्लेबाज मानते हैं तो वह तपाक से विश्वनाथ का नाम लेते हैं। मैदान में साथी क्रिकेटर और बाहर जीजा-साले का रिश्ता रखने वाले इस रिश्ते का असल सच जानिए आगे...
2 of 7
70 के दशक में सुनील गावस्कर और गुंडप्पा विश्वनाथ की विश्वक्रिकेट में तूंती बोलती थी। हालांकि विश्वनाथ का करियर सनी गावस्कर से एक दो साल पहले शुरू हुआ था। मगर दोनों में दोस्ती एकदम गहरी थी।
3 of 7
दरअसल, वेस्टइंडीज दौरे में गावस्कर और विश्वनाथ को टीम के सबसे जूनियर क्रिकेटर होने के नाते एकसाथ कमरा शेयर करने को दिया गया। लिहाजा इस सीरीज ने दोनों को करीब भी ला दिया। वैसे विश्वनाथ और गावस्कर एक दूसरे को पहले से जानते थे। क्योंकि रणजी ट्राफी खेलते हुए वो आपस में मिलते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सनी और विशी के नाम से मशहूर दोनों खिलाड़ियों का एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था। इसी दौरान विश्वनाथ की नजरें सुनील गावस्कर की छोटी बहन कविता से मिली और वह उन्हें पहली ही नजर में दिल दे बैठे।
विज्ञापन
5 of 7
विश्वनाथ ने खुद से उम्र में छोटी कविता के लिए कई साल इंतजार किया और कविता के 18 के होते ही गावस्कर परिवार के सामने शादी का प्रस्ताव रख डाला। कविता भी विश्वनाथ को पसंद करती थीं। दूसरी ओर विश्वनाथ जैसे महान क्रिकेटर और एक बेहतर इंसान को अपना दामाद बनाने में सुनील गावस्कर के परिवार ने भी देरी नहीं की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।