फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bday Spcl: पहली पत्नी से मिला था धोखा, दीपिका पल्लीकल से दूसरी शादी करते ही बदल गई 'कार्तिक किस्मत'

Fri, 01 Jun 2018 01:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 01 Jun 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
Birthday Special: Love story of birthday boy Dinesh Karthik and Deepika Pallikal

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक शुक्रवार को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1 जून 1985 को तमिलनाडु के चेन्नई में जन्मे दिनेश ने महज 10 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। IPL में कोलकाता नाइडराइडर्स को अपनी कप्तानी में क्वालीफायर तक पहुंचाने वाले दिनेश क्रिकेट के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहे हैं। देखिए अगली स्लाइड

Birthday Special: Love story of birthday boy Dinesh Karthik and Deepika Pallikal
कार्तिक और विजय

किसी वक्त दिनेश कार्तिक को एक ऐसा दर्द मिला था जिसे वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के भरोसेमंद ओपनर मुरली विजय और कार्तिक काफी अच्छे दोस्त थे। दोनों सालों से अपने घरेलू राज्य तमिलनाडु के लिए साथ में क्रिकेट के मैदान पर विरोधियों का मुकाबला कर रहे थे, जबकि मैदान के बाहर विजय दिनेश कार्तिक की बीवी निकिता से चोरी-छिपे इश्क लड़ा रहे थे।

Birthday Special: Love story of birthday boy Dinesh Karthik and Deepika Pallikal

दरअसल, 2007 में कार्तिक और निकिता ने बचपन की दोस्ती को मोहब्बत में बदलने के बाद परिवार की सहमति से शादी कर ली। दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था। लगभग पांच साल साथ में रहने के बाद उनका यह रिश्ता 2012 में टूट गया। 2012 में आईपीएल-5 के दौरान कार्तिक को पत्नी निकिता और मुरली विजय के अफेयर का पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: Love story of birthday boy Dinesh Karthik and Deepika Pallikal

बताते हैं कि कार्तिक ने निकिता को जब छोड़ने का फैसला लिया उस वक्त वह गर्भवती थी। तलाक होते ही निकिता ने मुरली विजय से शादी कर ली। निकिता ने बाद में एक बेटे को भी जन्म दिया। हालांकि, कार्तिक ने कभी इस बेटे पर अपना हक नहीं जताया।

विज्ञापन
Birthday Special: Love story of birthday boy Dinesh Karthik and Deepika Pallikal
निकिता से तलाक के बाद कार्तिक काफी हताश थे। इसी बीच उनकी जिंदगी में एंट्री हुई दीपिका पल्लीकल की। दिनेश कार्तिक और दीपिका की मुलाकात 2013 में हुई थी। दीपिका ने कार्तिक को सहारा दिया। दो साल तक चले अफेयर के बाद अगस्त 2015 में शादी कर ली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed