{"_id":"6a72ff44a8c2629bf1053785","slug":"blow-for-australia-ahead-of-test-series-against-bangladesh-michael-neser-ruled-out-of-the-series-2026-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, ये तेज गेंदबाज हुआ बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, ये तेज गेंदबाज हुआ बाहर
Wed, 05 Aug 2026 02:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:45 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज माइकल नेसर चोटिल होने के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
माइकल नेसर
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश के खिलाफ 13 अगस्त से शुरू होने जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज माइकल नेसर चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं। माइकल नेसर पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं और इसी कारण वह दोनों ही टेस्ट मुकाबलों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। नेसर को यह चोट टीम के साथ अभ्यास करने के दौरान लगी थी।
विज्ञापन
एशेज सीरीज में दमदार रहा था नेसर का प्रदर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में नेसर का प्रदर्शन दमदार रहा था और उन्होंने तीन मुकाबलों में 15 विकेट निकाले थे। जोश हेजलवुड और पैट कमिंस के चोट से लौटने के चलते नेसर की भूमिका इस सीरीज में काफी अहम मानी जा रही थी। बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 13 अगस्त से होना है। सीरीज का पहला मैच डार्विन के मरारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। वहीं, दूसरे टेस्ट मैच की मेजबानी ग्रेट बैरियर रीफ एरिना क्रिकेट स्टेडियम करेगा। यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का हिस्सा है और इसी कारण ऑस्ट्रेलिया अपने घर में दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

जोश इंग्लिस की फिटनेस भी चिंता का विषय
ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंग्लिस की फिटनेस भी चिंता का विषय बनी हुई है। इंट्रा स्क्वॉड मैच के दौरान इंग्लिस को पीठ में ऐंठन महसूस हुई थी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड का कहना है कि इंग्लिश बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया, उन्हें पीठ में दर्द की समस्या हुई है। उन्हें समय-समय पर ऐसी समस्या होती रही है। कोई दिक्कत नहीं होगी, बस इसे ठीक होने देना है और फिर उन्हें वापस काम पर लगाना है। हमारे पास काफी समय है। हम शायद इस मामले में सावधानी बरतेंगे और यह पक्का करेंगे कि नेट्स और तैयारी के चरण में लौटने से पहले सब ठीक हो। उनके उपलब्ध होने या न होने को लेकर कोई चिंता नहीं है।