फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB Cracks Down on Former Players for Participating in Unauthorised Asian Legends Cup Know

एशियन लीजेंड्स कप विवाद: मोहम्मद इरफान समेत कई पूर्व पाक खिलाड़ियों पर लग सकता है प्रतिबंध, क्या है मामला?

Wed, 05 Aug 2026 03:44 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 05 Aug 2026 03:44 PM IST
सार

जाम्बिया में आयोजित अनधिकृत एशियन लीजेंड्स कप में खेलने वाले मोहम्मद इरफान समेत कई पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर पीसीबी ने सख्त रुख अपनाया है। आईसीसी और जाम्बिया क्रिकेट यूनियन से मंजूरी नहीं होने के कारण इन खिलाड़ियों पर दो साल तक पीसीबी और पीएसएल से जुड़े असाइनमेंट से प्रतिबंध लग सकता है।

विज्ञापन
PCB Cracks Down on Former Players for Participating in Unauthorised Asian Legends Cup Know
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) - फोटो : RealPCB (x)

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अनधिकृत टूर्नामेंट एशियन लीजेंड्स कप में हिस्सा लेने वाले अपने पूर्व खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ियों पर दो साल तक पीसीबी और पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से जुड़े किसी भी क्रिकेट, कोचिंग या अन्य असाइनमेंट में भाग लेने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

दिग्गजों पर लटकी तलवार
पीसीबी के अनुसार, जाम्बिया के लुसाका में आयोजित एशियन लीजेंड्स कप को न तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की मंजूरी प्राप्त थी और न ही जाम्बिया क्रिकेट यूनियन (जेडसीयू) ने इसे स्वीकृति दी थी। ऐसे में इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। बोर्ड के बयान के मुताबिक, दोषी पाए जाने वाले खिलाड़ियों को दो वर्षों तक पीसीबी और पीएसएल से जुड़े किसी भी क्रिकेट, कोचिंग, कंसल्टेंसी, मेंटरिंग या अन्य आधिकारिक असाइनमेंट के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों पर कार्रवाई की आशंका
अनधिकृत लीग में पाकिस्तान पैंथर्स टीम की ओर से खेलने वाले खिलाड़ियों में मोहम्मद इरफान, इमरान नजीर, तौफीक उमर, राहत अली, यासिर शाह, जाहिद महमूद, हसन रजा और इबरार हुसैन शामिल थे। इनमें तौफीक उमर हाल तक पाकिस्तान महिला टीम के बल्लेबाजी कोच भी रह चुके हैं, जबकि अन्य खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन

कई बड़े खिलाड़ियों ने पीछे खींचे कदम
सूत्रों के अनुसार, शुरुआत में पाकिस्तान पैंथर्स टीम में कई बड़े पूर्व खिलाड़ियों के नाम शामिल थे, लेकिन टूर्नामेंट के अधिकृत न होने की जानकारी मिलने के बाद मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, वहाब रियाज, सोहेल तनवीर और उमर अकमल ने इसमें हिस्सा नहीं लिया।

बीच में ही समाप्त हो गया टूर्नामेंट
एशियन लीजेंड्स कप का आयोजन मंगलवार को आयोजकों ने बीच में ही समाप्त कर दिया। इसके बाद पीसीबी ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि वह अनधिकृत प्रतियोगिताओं में भागीदारी को गंभीर अनुशासनहीनता मानता है और संबंधित खिलाड़ियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed