{"_id":"38041ecc-4118-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"brendon-mccullum-denies-role-in-ross-taylor-removal","type":"story","status":"publish","title_hn":"'टेलर के कप्तानी से हटने में मेरा हाथ नहीं'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'टेलर के कप्तानी से हटने में मेरा हाथ नहीं'
वेलिंग्टन/एजेंसी
Updated Sat, 08 Dec 2012 02:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के नए कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने कहा है कि रॉस टेलर के टीम की कप्तानी छोड़ने में उनकी कोई भूमिका नहीं है। टेलर के टेस्ट की कप्तानी ठुकराने के बाद शुक्रवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम को क्रिकेट के तीनों प्रारूपों टेस्ट, वनडे और टी-20 की कप्तानी सौंप दी थी। हालांकि स्थानीय मीडिया ने टेलर के इस निर्णय के पीछे टीम के मुख्य कोच माइक हैसन के साथ मतभेदों को वजह बताया था।
विज्ञापन
मीडिया में आ रही खबरों से नाराज मैकुलम ने कहा कि टेलर के कप्तानी छोड़ने के पीछे मेरा कोई हाथ नहीं है। मुझे लगातार इस बात के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, जिससे मैं बेहद नाराज हूं। मुझे इस बात से बेहद निराशा होती है जब मेरे चरित्र पर कोई इस तरह से उंगली उठाता है। मेरा मानना है कि यह मेरा अपमान है कि आप मुझे इसके लिए जिम्मेदार ठहराएं जबकि मैं तो इस बारे में कुछ जानता ही नहीं हूं।
विज्ञापन
मैकुलम ने कहा कि टेलर के कप्तानी से हटने के मामले में मैंने बोर्ड से कोई बात नहीं की है और न ही इस बारे में कोई सलाह दी है। मुझ से एक दिन पहले ही पूछा गया कि क्या मैं तीनों प्रारूपों की कप्तानी करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि टेलर एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और उनकी अब भी टीम में बड़ी भूमिका है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हैसन ने श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज ड्रा होने के बाद टेलर को क्रिकेट के सीमित ओवरों के प्रारूप की कप्तानी छोड़ने की सलाह दी थी। लेकिन टेलर ने इसके बाद तीनों प्रारूपों में ही कप्तानी करने से इंकार कर दिया। टेलर फिलहाल 18 दिसंबर से शुरू हो रहे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी टीम के साथ नहीं होंगे।