{"_id":"5aeff2af4f1c1b86098b8b87","slug":"captain-dinesh-karthik-revealed-reason-of-kkr-defeat-against-mumbai-indians","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैच के बाद बोले KKR कप्तान दिनेश कार्तिक, खेल तो हमारी मुट्ठी में था बस यहां से हम हार गए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच के बाद बोले KKR कप्तान दिनेश कार्तिक, खेल तो हमारी मुट्ठी में था बस यहां से हम हार गए
Mon, 07 May 2018 01:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 07 May 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
IPL में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। पिछले 6 मुकाबलों से कोलकाता नाइटराइडर्स कभी मुंबई इंडियंस से जीत नहीं पाई थी। रविवार को भी यह सिलसिला कायम रहा और साथ ही कायम रही रोहित एंड ब्रिगेड की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं। केकेआर को 13 रन से मात देते हुए मुंबई इंडियंस ने उसपर लगातार 7वीं जीत हासिल की। मैच के बाद दिनेश कार्तिक ने अपनी टीम की हार के अहम कारण का खुलासा किया।
2 of 4
दिनेश कार्तिक ने हार के कारण बताते हुए कहा कि अगर नितिश राणा कुछ समय और टिक जाते तो हमारे लिए जीत निकालनी जरूर आसान हो जाती। कार्तिक ने कहा, 'जिस समय नितिश का विकेट हमने खोया, हम अच्छी स्थिति में थे। हमें हर ओवर में करीब आठ रन बनाने थे, लेकिन इसके बाद आंद्रे रसैल का बुमराह की गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने कैच पकड़ लिया। सुनील नरेन भी कुछ खास नहीं कर पाए।
3 of 4
हार्दिक पांड्या का जिक्र करते हुए हमने काफी कोशिश की लेकिन मुंबई की तरफ से हार्दिक पांड्या ने अच्छी गेंदबाजी कर हमें टारगेट से दूर कर दिया। कार्तिक ने कहा कि उनके गेंदबाज अच्छी लय में थे लेकिन अंत के ओवर्स में हमने ज्यादा रन लुटा दिए। अगर लक्ष्य 15 से 20 रन भी कम होता तो हम इसे पार कर सकते थे। मगर यह इतना आसान नहीं हो पाता क्योंकि कई बार आपको विकेट से सहयोग नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अपने आगामी प्लान के बारे में बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा कि अब हमारे लिए कॉम्पिटिशन काफी टफ हो गया है। हमें आने वाले मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा तभी हम प्लेऑफ में जगह बना पाएंगे। बता दें कि इस हार के साथ कोलकाता अंक तालिका में 5वें स्थान पर खिसक गई। 10 मैच में 5 जीत और इतने ही हार के साथ उसके 10 अंक है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।