फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीत के बाद न रहा प्रिटी जिंटा की खुशी का ठिकाना, स्टेडियम में फैंस के साथ यूं की मस्ती, VIDEO वायरल

Mon, 07 May 2018 01:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 07 May 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
IPL 2018: Preity Zinta distributes gifts to fans during match of Kings Eleven Punjab at Indore

इंदौर के होलकर स्टेडियम में सुपरसंडे के दूसरे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने होमग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स को धूल चटा दी। आईपीएल के 38वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 152 रन बनाए। जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब ने इस स्कोर को 7 गेंद शेष रहते 6 विकेट से अपने नाम किया। जीत के बाद किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रिटी जिंटा की खुशी देखते ही बन रही थी। सुपर एक्साइटेड प्रिटी ने कुछ इस अंदाज में अपनी खुशी स्टेडियम में मौजूद फैंस के साथ बांटी कि अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

IPL 2018: Preity Zinta distributes gifts to fans during match of Kings Eleven Punjab at Indore

मैच के दौरान प्रिटी जिंटा मैदान में मैच देखने आए किंग्स इलेवन पंजाब के फैन्स को गिफ्ट बांटती हुई नजर आई। प्रीति जिंटा बाउंड्री लाइन के पास पहुंची और उन्होंने गिफ्ट पैकेट मैच देखने आए लोगों की तरफ फेंके।

IPL 2018: Preity Zinta distributes gifts to fans during match of Kings Eleven Punjab at Indore

प्रिटी ने फर्स्ट फ्लोर पर बैठे किंग्स इलेवन के फैन्स के पास तक गिफ्ट पैकेट फेंकने का प्रयास किया। मैच के दौरान रात 11 बजे किंग्स इलेवन पंजाब के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से 39 सेकेंड के इस वीडियो को शेयर किया गया। वीडियो में प्रीति फैन्स के पास गिफ्ट पैकेट फेंकती नजर आ रही हैं।
 



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2018: Preity Zinta distributes gifts to fans during match of Kings Eleven Punjab at Indore

मैच से पहले प्रिटी जिंटा इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर पहुंची थी, जहां उन्होंने अपनी टीम की जीत के लिए भगवान से दुआ मांगी। प्रीति ने छुपते छुपाते फैन्स से बचते हुए मंदिर में प्रवेश लिया था, लेकिन फिर भी फैन्स ने उन्हें पहचान ही लिया। मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट ने अपने फैसबुक पर मंदिर की सीसीटीवी शेयर की, जिसमें प्रीति जिंटा अपने चेहरे को पूरी तरह से ढककर मंदिर में पूजा करती नजर आ रही है।

विज्ञापन
IPL 2018: Preity Zinta distributes gifts to fans during match of Kings Eleven Punjab at Indore
- फोटो : IPL
इस जीत के साथ जहां किंग्स इलेवन पंजाब अंक तालिका में तीसरे पायदान पर पहुंच चुकी है तो राजस्थान रॉयल्स जीत 3 और 6 हार के साथ दिल्ली डेयरडेविल्स के बाद सबसे आखिरी पायदान पर है। पंजाब की इस जीत में केएल राहुल का बल्ला जमकर चमका, उन्होंने तीन छक्के और सात चौकों की मदद से 54 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की पारी खेली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed