{"_id":"5aefed824f1c1b340a8b8542","slug":"ipl-2018-have-stopped-practising-batting-says-hardik-pandya-after-win-over-kkr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई की जीत के हीरो हार्दिक पांड्या का मैच के बाद बड़ा खुलासा, बोले- ये काम करना ही छोड़ दिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुंबई की जीत के हीरो हार्दिक पांड्या का मैच के बाद बड़ा खुलासा, बोले- ये काम करना ही छोड़ दिया
Mon, 07 May 2018 01:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 07 May 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वानखेडे़ स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या हीरो साबित हुए। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ ऑलराउंड प्रदर्शन करने के बाद उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' से नवाजा गया। मैच खत्म होने के बाद जब हार्दिक से उनके खेल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा कर डाला।
2 of 4
हार्दिक पांड्या ने बताया कि उन्होंने बल्लेबाजी का अभ्यास करना छोड़ दिया है। हार्दिक से जब उनकी बल्लेबाजी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘'मैं कुछ अलग नहीं कर रहा हूं। यह ऐसा ही है कि किसी दिन आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं। मैं अलग तरह से सोचता हूं।
3 of 4
हार्दिक ने कहा, 'मैं वास्तव में सकारात्मक हूं। सच कहूं कि यह एक हिट (शॉट) के बारे में है। आप एक छक्का लगाते हैं और अचानक से रूख मुड़ जाता है और सब कुछ बदल जाता है। जाहिर है अगर अच्छी गेंदबाजी हुई तो मुझे उसका सम्मान करना होगा। उस पर मैं कुछ नहीं कर सकता। मेरा खेल कुछ इस तरह है कि मैं सकारात्मक रहता हूं जिसका मुझे फायदा मिलता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बता दें कि प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए मुंबई को जीत की सख्त जरूरत थी और रविवार को केकेआर के खिलाफ 13 रन की जीत से उसे बड़ी राहत मिली। इस मैच में हार्दिक ने 20 गेंदों पर नाबाद 35 रन बनाए जिससे टीम 181 रन का स्कोर खड़ा कर सकी। बाद में गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए उन्होंने चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिए। इसके साथ ही वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट (14) लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।