फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Caribbean Premier League का पूरा इतिहास, कौन कब बना चैंपियन, किसके सिर सजा सर्वाधिक बार ताज?

Tue, 18 Aug 2020 01:49 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 18 Aug 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
Caribbean Premier League: CPL Winners List
CPL विजेताओं की सूची - फोटो : सोशल मीडिया

कैरेबियन प्रीमियर लीग या CPL टी-20 लीग का सातवां सीजन शुरू होने वाला है। इस साल 18 अगस्त से 10 सितंबर खेले जाने वाली प्रतियोगिता के सभी मैच त्रिनिदाद एंड टोबेगो और टारौबा में ही खेले जाएंगे। टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग से ठीक नौ दिन पहले खत्म हो जाएगा। इस क्रिकेट लीग में कुल छह टीमें भाग लेंगी। वर्तमान में हीरो मोटोकॉर्प द्वारा प्रायोजित सीपीएल का संचालन वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ही करता है। इस लीग की शुरुआत 2013 में हुई थी। तब से टूर्नामेंट तीन नए चैंपियन देख चुका है। आइए जानते हैं किस सीजन में कौन सी टीम ने बाजी मारी? यह भी पढ़ें: Caribbean Premier League 2020: यहां देखें पूरा शेड्यूल, कब होगा आगाज और कहां खेला जाएगा फाइनल

Caribbean Premier League: CPL Winners List
- फोटो : सोशल मीडिया

ट्रिनबागो नाइटराइडर्स टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। बॉलीवुड के किंग खान की मालिकाना हक वाली TKR ही इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच खेलेगी। तीन बार की चैंपियन टीम को इस दफे भी टूर्नामेंट का हॉट फेवरेट बताया जा रहा है। 2017 और 2018 में लगातार दो बार खिताब जीतने वाली नाइटराइडर्स की अगुवाई कीरोन पोलार्ड करेंगे। टीम में सुनील नरेन, ड्वेन ब्रावो, लेंडिल सिमंस, कॉलिन मुनरो, डैरेन ब्रावो जैसे बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि ट्रिनबागो ने 2015 में खेले गए तीसरे संस्करण में जीत हासिल की थी, लेकिन तब टीम का नाम त्रिनिदाद एंड टोबेगो रेड स्टील्स होता था। यह भी पढ़ें: 18 अगस्त से CPL 2020 का आगाज, जानिए कैसा है सभी टीमों का स्क्वॉड

Caribbean Premier League: CPL Winners List
CPL 2020 - फोटो : CPL Website

दूसरी ओर सेंट लूसिया स्टार्स, जिसे पहले सेंट लूसिया जॉक्स के नाम से पहचाना जाता था, का प्रदर्शन सभी के लिए सबसे निराशाजनक रहा है। टूर्नामेंट जीतने वाली अन्य टीमों में जमैका तलावाहस (दो बार) और बारबाडोस ट्रिडेंट्स (दो बार) हैं। आंकड़ों के लिहाज से सबसे बदकिस्मत टीम गुयाना अमेजन वॉरियर्स हैं। वॉरियर्स ने साल-दर-साल शानदार प्रदर्शन किया है, वे चार बार फाइनल में भी पहुंचे हैं और सभी छह मौकों पर प्लेऑफ में जगह बनाई है, लेकिन दुर्भाग्य से कभी ट्रॉफी नहीं उठा पाए। यह भी पढ़ें: CPL इतिहास के पांच सबसे कामयाब गेंदबाज, जिनके नाम से कांपते हैं दुनिया भर के दिग्गज

विज्ञापन
विज्ञापन
Caribbean Premier League: CPL Winners List
सीपीएल - फोटो : social media
सीजन विजेता नतीजा उपविजेता
2019 बारबाडोस ट्रिडेंट्स बारबाडोस 27 रन से जीता गुयाना अमेजन वॉरियर्स
2018 ट्रिनबागो नाइटराइडर्स नाइटराइडर्स आठ विकेट से जीता गुयाना अमेजन वॉरियर्स
2017 ट्रिनबागो नाइटराइडर्स नाइटराइडर्स तीन विकेट से जीता सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स
2016 जमैका तलावाहस तलावाहस नौ विकेट से जीता गुयाना अमेजन वॉरियर्स
2015 त्रिनिदाद एंड टोबेगो रेड स्टील्स त्रिनिदाद एंड टोबेगो रेड स्टील्स आठ विकेट से जीत बारबाडोस ट्रिडेंट्स
2014 बारबाडोस ट्रिडेंट्स ट्रिडेंट्स आठ रन से जीत (D/L) गुयाना अमेजन वॉरियर्स

2013 में टूर्नामेंट का पहला संस्करण जमैका तलावाहस ने अपने नाम किया था। क्रिस गेल की कप्तानी वाली उस टीम में आंद्रे रसेल, मुथैया मुरलीधरन, कुमार संगाकारा जैसे धुरंधर खिलाड़ी थे। खिताबी मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स को सात विकेट से करारी शिकस्त मिली थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed