{"_id":"5f3b7d85f1f406724f0159bb","slug":"suv-segment-cars-demand-increase-in-indian-car-market-hyundai-suv-cars-maruti-suzuki-suv-cars-mahindra-suv-cars-tata-suv-cars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय कार बाजार में एसयूवी सेगमेंट सबसे 'हॉट', Hyundai ने Maruti को पछाड़ा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
भारतीय कार बाजार में एसयूवी सेगमेंट सबसे 'हॉट', Hyundai ने Maruti को पछाड़ा
Tue, 18 Aug 2020 12:34 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
2020 Hyundai Creta
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी सेगमेंट) काफी प्रतिस्पर्धा वाला है। इस सेगमेंट में ह्यूंदै की क्रेटा की बादशाहत कायम रही है। हालांकि ह्यूंदै की सहयोगी कंपनी किआ मोटर्स की सेल्टोस ने इसे कड़ी चुनौती दी है और इन दोनों में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। इसके अलावा देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा भी काफी लोकप्रिय एसयूवी है। इन सेगमेंट में बढ़ती मांग को देखते हुए कई कंपनियां अपने नए मॉडल्स लॉन्च की तैयारी में हैं। जल्द लॉन्च होने वाली किआ सोनेट ने इस सेगमेंट में पहले ही काफी गर्मी बढ़ा दी है। किआ मोटर्स ने हाल ही में अपनी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Sonet के प्रॉडक्शन मॉडल को पेश किया है। इसे देखते हुए देश की घरेलू ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस सेगमेंट में खुद को प्रतिस्पर्धा में बनाए रखने के लिए अपनी एसयूवी XUV300 की कीमत 87,000 रुपये तक घटा दिए हैं।
Maruti Vitara Brezza
- फोटो : Amar Ujala
मारुति को ह्यूंदै ने पछाड़ा
भारतीय बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रही एसयूवी सेगमेंट में ह्यूंदै मोटर्स मारुति सुजुकी से बढ़त हासिल कर ली है। यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री के मामले में देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी ह्यूंदै मोटर्स ने पहली बार मारुति सुजुकी को पछाड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से जुलाई तक के पहले चार महीनों के दौरान ह्यूंदै ने 34,212 यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री की है, वहीं मारुति सुजुकी ने 32,577 यूटिलिटी व्हीकल्स बेची पाई है।

Hyundai Venue
- फोटो : Amar Ujala
कौन से मॉडल की कितनी बिक्री
जानकारों के मुताबिक ह्यूंदै की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी क्रेटा ने कंपनी के बिक्री के आंकड़ों को बढ़ाया है। इसके साथ ही ह्यूंदै वेन्यू की मांग भी काफी अच्छी देखी जा रही है जिससे कंपनी की सेल्स को मजबूती मिली है। चालू वित्त वर्ष 2020-21 के पहले चार महीनों अप्रैल-जुलाई के दौरान ह्यूंदै क्रेटा की 21,968 यूनिट्स और वेन्यू की 12,105 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं मारुति सुजुकी ने इन चार महीनों के दौरान विटारा ब्रेजा की 12,921 यूनिट्स और अर्टिगा की 14,163 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि मारुति ने XL6 की 3,783 यूनिट्स और S-Cross की 451 यूनिट्स बेची है।

Mahindra XUV300
- फोटो : Mahindra Website
महिंद्रा एसयूवी की बिक्री
चालू वित्त वर्ष 2020-21 के पहले चार महीनों के दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 22,477 यूटिलिटी व्हीक्लस की बिक्री की है। अप्रैल-जुलाई 2020 के दौरान महिंद्रा बोलेरो की 9,367 यूनिट्स, स्कॉर्पियो की 6,422 यूनिट्स, XUV 300 की 5,588 यूनिट्स बेचने में कामयाब रही है। कंपनी महिंद्रा XUV 500 की 1,080 यूनिट्स बेच पाई।

Tata Nexon Facelift
- फोटो : For Reference Only
टाटा की एसयूवी बिक्री
वहीं टाटा मोटर्स के बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो नेक्सन और हैरियर जैसे एसयूवी को बेचकर कंपनी की यूटिलिटी व्हीकल्स बिक्री 9,789 यूनिट्स जा पहुंच पाई। अप्रैल-जुलाई 2020 के दौरान नेक्सन की 7,990 यूनिट्स और हैरियर की 1,799 यूनिट्स की बिक्री हुई है।