{"_id":"67bee8442bc35bcc5c0d2503","slug":"champions-trophy-2025-lalchand-rajput-said-virat-kohli-proved-why-he-is-a-big-match-player-2025-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli: पूर्व भारतीय कोच लालचंद राजपूत ने की विराट कोहली की तारीफ, कहा- वो बड़े मैच के खिलाड़ी हैं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli: पूर्व भारतीय कोच लालचंद राजपूत ने की विराट कोहली की तारीफ, कहा- वो बड़े मैच के खिलाड़ी हैं
Wed, 26 Feb 2025 03:39 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 26 Feb 2025 03:39 PM IST
सार
पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में कोहली ने अपने वनडे करियर का 51वां वनडे शतक जड़ा। उन्होंने 111 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वह सबसे तेजी से वनडे में 14000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
विज्ञापन
लालचंद राजपूत-विराट कोहली
- फोटो : ANI-BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ाकर भारत को जीत दिलाई थी। इसके बाद उनकी चारों तरफ वाहवाही हो रही है। इसी कड़ी में भारतीय टीम के पू्र्व मुख्य कोच लालचंद राजपूत ने भी पूर्व भारतीय कप्तान की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। उन्होंने कहा कि किंग कोहली ने साबित कर दिया कि वह बड़े मैच के खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में कोहली ने अपने वनडे करियर का 51वां वनडे शतक जड़ा। उन्होंने 111 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वह सबसे तेजी से वनडे में 14000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने इस मामले में सचिन को पीछे छोड़ दिया। कोहली दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस प्रारूप में 14000 रनों का आंकड़ा छूआ है। उनके अलावा सचिन और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा ही इस उपलब्धि तक पहुंचे हैं। कोहली के वनडे में फिलहाल 14085 रन हैं और वह सचिन से 4341 रन पीछे हैं। सचिन के नाम वनडे में 18426 रन बनाने का रिकॉर्ड है।

'वह बड़े मैच के खिलाड़ी हैं'
समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए लालचंद राजपूत ने कहा- मुझे लगता है कि विराट ने शानदार पारी खेली और उन्होंने अपनी क्लास दिखाई। हम हमेशा किंग कोहली के बारे में सोचते हैं, मुझे लगता है कि उन्होंने फिर से साबित कर दिया कि वह बड़े मैच, बड़ा स्वभाव और बड़े मैच के खिलाड़ी हैं।
उन्होंने आगे कहा- यह भारतीय टीम निर्दयी दिखती है। वे हर मैच में हावी होने और जीतने की कोशिश करते हैं। वे विरोधियों को खेल में वापस आने का मौका नहीं देना चाहते। यही उनका रवैया है। और जिस तरह से वे खेल रहे हैं, मुझे लगता है कि उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी आसानी से जीतनी चाहिए।

रोहित भी लगाएंगे शतक
इस दौरान अफगानिस्तान के पूर्व मुख्य कोच ने अगले मैच में रोहित शर्मा के बल्ले से शतकीय पारी निकलने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा- विराट के बल्ले से शतक आ चुका है, अब बारी है रोहित शर्मा की। वे भी बचे हुए टूर्नामेंट में शतक लगा सकते हैं।
बांग्लादेश और न्यूजीलैंड पर जीत के बाद रोहित शर्मा की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। अब टीम को लीग स्टेज पर अपना तीसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। दो मार्च को खेले जाने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। भारत अपने विजयी अभियान को जारी रखने का उद्देश्य लेकर उतरेगा।