फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy: Anushka Sharma Sweet gesture With Rohit Sharma-Ritika Newborn Ahaan, Watch Video
IND 1st Inning
352/4 (89.4 ov)
Dhruv Jurel 13(12)*
Devdutt Padikkal 165 (227)
Day 2 - Session 2, India elected to bat

VIDEO: रोहित के बेटे को दुलार करती दिखीं अनुष्का, रितिका का ऐसा था रिएक्शन, दुबई स्टेडियम का वीडियो आया सामने

Mon, 03 Mar 2025 10:22 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 03 Mar 2025 10:22 AM IST
सार

वीडियो में रोहित की पत्नी रितिका सजदेह को अहान को गोद में लिए हुए देखा जा सकता है। अनुष्का तीन महीने के अहान को पुचकारती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Champions Trophy: Anushka Sharma Sweet gesture With Rohit Sharma-Ritika Newborn Ahaan, Watch Video
अनुष्का, रितिका और अहान - फोटो : Twitter

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर शानदार अंदाज में सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब अंतिम-चार में टीम इंडिया का सामना विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से मंगलवार को दुबई में होगा। भारत-न्यूजीलैंड का मैच देखने कई स्टार्स पहुंचे थे। इनमें रोहित शर्मा की पत्नी रितिका और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा शामिल हैं। मैच के दौरान का अनुष्का का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोहित-रितिका के बेटे अहान को दुलार करती दिख रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है।
विज्ञापन

रोहित हाल ही में दूसरी बार पिता बने थे। रोहित और रितिका की पहले से एक बेटी समायरा भी है। वीडियो में रोहित की पत्नी रितिका सजदेह को अहान को गोद में लिए हुए देखा जा सकता है। अनुष्का तीन महीने के अहान को दुलार करती नजर आ रही हैं। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। अनुष्का और विराट के भी दो बच्चे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने न्यूजीलैंड को हराया
स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के दमदार प्रदर्शन से भारत ने ग्रुप ए के अंतिम मुकाबले में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया। भारत का ग्रुप चरण में अजेय अभियान जारी रहा और टीम ने तीनों मैच जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए इस चरण का अंत किया। भारत का सामना अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से चार मार्च को दुबई में होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रही थी। वहीं, एक अन्य सेमीफाइनल में पांच मार्च को न्यूजीलैंड की भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका से लाहौर में होगी। 

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में नौ विकेट पर 249 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए केन विलियमसन ने 81 रन बनाए, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम 45.3 ओवर में 205 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए वरुण ने शानदार प्रदर्शन किया और 10 ओवर में 42 रन देकर पांच विकेट झटके। वरुण का चैंपियंस ट्रॉफी में यह पहला ही मैच था और वह चमक बिखेरने में सफल रहे। वरुण के अलावा कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए, जबकि हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला।

दिलचस्प बात यह है कि भारत इस मुकाबले में चार स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरा था। भारतीय टीम को चार स्पिनर उतारने का फायदा मिला क्योंकि न्यूजीलैंड के नौ विकेट स्पिनरों ने ही झटके। न्यूजीलैंड की ओर से विलियमसन के अलावा कोई बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। कीवी टीम के लिए कप्तान मिचेल सैंटनर ने 28 रन, टॉम लाथम ने 14, डेरिल मिचेल ने 17, विल यंग ने 22, रचिन रवींद्र ने 6, ग्लेन फिलिप्स ने 12 और मैट हेनरी ने दो रन बनाए। काइल जैमिसन नौ रन बनाकर नाबाद लौटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed