{"_id":"5ad576924f1c1b62098b4fb9","slug":"chris-gayle-is-my-ideal-says-solid-all-rounder-of-kkr-andre-russell","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: 12 गेंदों पर ताबड़तोड़ 41 रन ठोंकने वाले रसेल का गेल के बारे में बड़ा बयान, कहा वो तो...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018: 12 गेंदों पर ताबड़तोड़ 41 रन ठोंकने वाले रसेल का गेल के बारे में बड़ा बयान, कहा वो तो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोलकाता नाइटराइडर्स ने IPL के मुकाबले में सोमवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 71 रन से एकतरफा जीत दर्ज की। इस जीत में कैरेबियाई ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने अहम भूमिका निभाई। 12 गेंद पर 41 रनों की तूफानी पारी खेलकर उन्होंने टीम का स्कोर 200 पार पहुंचाया। रसेल की पारी कितनी तूफानी थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 41 रनों में 36 रन सिर्फ छक्को से आए। 6 छक्को वाली इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 342 था। मैच के बाद रसेल ने एक और खतरनाक कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल के बारे में बड़ी बात की।
2 of 4
अपनी इस तूफानी पारी के बाद रसेल ने 1 विकेट भी लिया। बल्लेबाजी करते हुए रसेल ने 102 मीटर लंबा छक्का भी लगाया जो इस सीजन का दूसरा सबसे लंबा छक्का है। इससे पहले सबसे 105 मीटर का सबसे लंबा छक्का भी उनके ही बल्ले से निकला था। इस सीजन में वो सबसे ज्यादा 19 छक्के जड़ चुके हैं। अब उनकी तुलना क्रिस गेल से हो रही है, इस तुलना पर रसेल ने साफ कहा कि गेल उनके आदर्श है।
3 of 4
रसेल कहते हैं कि गेल उनके लिए रोल मॉडल की तरह हैं और वह यूनिवर्सल बॉस की जगह नहीं ले सकते और उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है। केकेआर की पूरी बल्लेबाजी ्आंद्रे रसेल के इर्द-गिर्द घूम रही है। इससे पहले सीएसके के खिलाफ भी उन्होंने 36 गेंदों पर नाबाद 88 रन बनाए थे। इस पारी में उनके बल्ले से 11 छक्के और एक चौका निकला था। हालांकि 203 रनों का पीछा करने उतरी चेन्नई ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
- फोटो : ipl
सोमवार शाम कोलकाता के ईडन गार्डेंस में हुए मैच में केकेआर ने नितीश राणा और आंद्रे रसेल की तूफानी पारी की बदौलत 201 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में दिल्ली की पारी 129 रनों पर ही सिमट गई। दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली केकेआर ने लगातार 2 मैच हारने के बाद यह जीत हासिल की। उधर यह दिल्ली की 4 मैचों में तीसरी हार थी। अब केकेआर का अगला मुकाबला बुधवार को राजस्थान रॉयल्स से होना है वही दिल्ली डेयरडेविल्स शनिवार को RCB से भिड़ेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।