{"_id":"5ad9c9cf4f1c1b5d098b584d","slug":"chris-gayle-posts-video-on-instagram-on-birthday-of-her-daughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले गेल ने IPL 2018 का पहला शतक किया बेटी के नाम, अब इस अंदाज में कर रहे बर्थ-डे सेलिब्रेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पहले गेल ने IPL 2018 का पहला शतक किया बेटी के नाम, अब इस अंदाज में कर रहे बर्थ-डे सेलिब्रेट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Apr 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ IPL 2018 का पहला शतक जड़ते हुए क्रिस गेल ने इसे अपनी बेटी को समर्पित किया था। मैच के बाद 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड लेने के दौरान गेल ने कहा था कि शुक्रवार को उनकी बेटी 2 साल की हो रही है इसलिए उन्होंने ये शतक उनके नाम किया। अब अपनी बेटी के जन्मदिन को और यादगार बनाते हुए क्रिस गेल ने एक और वीडियो शेयर किया है।
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए वीडियो में गेल बिटिया संग जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में गेल अपनी बेटी ब्लश से पूछते नजर आ रहे हैं कि वो कितने साल की हो गई? इसके जवाब में ब्लश कहती है, टू'।
Happy birthday my love @krisallyna333 - 2nd birthday in India 🇮🇳 😍😘🤗🎂Daddy wish you many more ❤️💞❣️
A post shared by KingGayle 👑 (@chrisgayle333) on
याद हो कि गुरुवार शाम हुए मैच के दौरान गेल की बीवी नताशा और बेटी ब्लश दोनों स्टेडियम में ही मौजूद थे। IPL में छठवां शतक जड़ते ही कैमरामैन ने नताशा पर फोकस भी किया। जिसके बाद गेल ने दिलचस्प अंदाज में अपनी सेंचुरी सेलिब्रेट की।
Happy birthday my love krisallyna333 - 2nd birthday in India 🇮🇳 😍😘🤗🎂Daddy wish you many more ❤️💞❣️ https://t.co/AZgzFahc2l
— Chris Gayle (@henrygayle) April 20, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन