फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2018: गेल के तूफानी शतक ठोंकते ही कप्तान अश्विन ने खोला उनका सबसे बड़ा राज

Fri, 20 Apr 2018 06:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Apr 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
IPL 2018: Ravichandran Ashwin praises on Chris Gayle for his match-winning performance
क्रिस गेल - फोटो : ipl

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने गत गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार जीत को लेकर काफी खुश हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के सलामी और धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल की जमकर तारीफ की है। आइये जानते हैं कि गेल की तारीफ में अश्विन ने क्या कहाः-







 

IPL 2018: Ravichandran Ashwin praises on Chris Gayle for his match-winning performance
क्रिस गेल - फोटो : ipl

गौरतलब है मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 16वें मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने क्रिस गेल (104) के ताबड़तोड़ पारी की बदौलत 3 विकेट खोकर 193 रन बनाई। जिसके जवाब में हैदराबाज की टीम 178 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई।

IPL 2018: Ravichandran Ashwin praises on Chris Gayle for his match-winning performance
chris gayle

इस मुकाबले में क्रिस गेल के मैच विनिंग परफॉर्मेंस के लिए पंजाब के कप्तान अश्निन ने उनकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, 'गेल ने अपने खेल से स्टेडियम में बैठे प्रशंसकों का काफी मनोरंजन किया। शब्दों में उनकी पारी को बताना मुश्किल है, उनका स्टाइल कमाल है और जब वह अपने अंदाज में खेलते हैं, उनकी बराबरी करना काफी मुश्किल होता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2018: Ravichandran Ashwin praises on Chris Gayle for his match-winning performance
chris gayle

इस दौरान अंश्विन ने दूसरे बल्लेबाज और गेल के बीच अंतर बताते हुए कहा कि, गेल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे अनुभवी और सर्वाधिक रन स्कोर हासिल करने वाले बल्लेबाज हैं। उन्हें आईपीएल ऑक्शन 2018 के पहले दो राउंड के दौरान किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा था। हालांकि, बाद में पंजाब के को-ऑनर प्रीति जिंटा ने गेल को बेस प्राइस में खरीदा। इस सीजन के पहले दो मैचों में वह टीम का हिस्सा नहीं रहे, लेकिन सीएसके के खिलाफ उन्होंने पहले मैच में हाफ सेंचुरी लगीई थी।'

विज्ञापन
IPL 2018: Ravichandran Ashwin praises on Chris Gayle for his match-winning performance
क्रिस गेल - फोटो : file

अश्विन ने यह भी कहा कि, गेल को लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाना जाता है, जो कि पूरी दूनियां में उन्हें दूसरे बल्लेबाजों से अलग करता है। यह एक ऑलराउंड प्रदर्शन रहा। हम नेट रन रेट को बढ़ाना चाहते थे, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए, हालांकि जीत से बेहद खुश हैं। हमने सोचा था कि हैदराबाद को चेस के लिए एक ऐसा स्कोर देंगे जिसका बचाव कर सकें। क्रिस गेल ने जबर्दस्त पारी खेली और हैदराबाद टीम से मैच दूर होता चला गया। बता दें कि हैदराबाद टीम की मौजूदा सीजन में 4 मैचों में यह पहली हार है जबकि पंजाब ने 4 मैचों में अपनी तीसरी जीत दर्ज की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed