भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे पांचवें और निर्यायक टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव एक बार फिर दुभाग्यपूर्वक तरीके से आउट हुए। सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने 17 गेंदों पर 32 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। लेकिन वह चौथे मैच की तरह इस बार भी लंबी पारी नहीं खेल पाए। इंग्लैंड के फील्डर क्रिस जॉर्डन ने हैरतअंगेज कैच पकड़कर सूर्या की पारी का अंत किया।
दुर्भाग्यपूर्ण: सूर्यकुमार यादव का जॉर्डन ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पारी का 14वां ओवर इंग्लैंड की तरफ से आदिल रशीद फेंकने आए। आदिल की गेंदों पर सूर्याकुमार यादव ने कई आक्रामक शॉट्स लगाए। इस ओवर में वह आदिल रशीद के गेंदों पर छक्के भी लगा चुके थे।
इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने आदिल रशीद की एक गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश की। लेकिन गेंद बाउंड्री लाइन पार करने बजाए आसमान में झूल गई। इस दौरान सीमा रेखा के करीब फील्डिंग करते हुए क्रिस जॉर्डन ने उनका शानदार कैच लपककर सूर्य कुमार यादव की पारी खत्म की।
Look at Roy there ... he knew the catch goes into his account after all the brilliance from CJ in d field
CJ needs to go for 100m/sprint race ... pic.twitter.com/pTfHEipo1i
वैसे भारतीय पारी का आकर्षण रोहित शर्मा और विराट कोहली की बल्लेबाजी रही। रोहित ने जहां आक्रामक 64 रन बनाए वहीं विराट कोहली ने कप्तानी पारी खेलते हुए 52 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने भी इंग्लैंड के गेंदबाजों पर करारा प्रहार करते हुए 39 रनों की आतिशी पारी खेली। इस तरह भारत ने 2 विकेट पर 224 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैचौं में भारत का ये अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 225 रन का लक्ष्य मिला है।