{"_id":"60558e478ebc3ed38166cb5d","slug":"know-about-importance-of-sky-lightning-in-the-origin-of-life-on-earth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति में आसमानी बिजली की थी अहम भूमिका, शोध में खुलासा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति में आसमानी बिजली की थी अहम भूमिका, शोध में खुलासा
पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति को लेकर कई वैज्ञानिक उल्कापिंडों को बहुत अहम मानते हैं। लेकिन हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि आसमानी बिजली का गिरना भी उतना ही अहम था, जितना कि उल्कापिंडों का गिरना। भूगर्भशास्त्रियों के मुताबिक, उल्कापिंडों की तरह आसमानी बिजलियों ने भी पृथ्वी पर जीवन के अनुकूल हालात बनाने वाले प्रमुख घटकों के विकास में अहम भूमिका निभाई है।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बता दें कि उल्कापिंडों के बारे में काफी लंबे समय से ये कहा जा रहा है कि 4 अरब साल पहले उनकी वजह से ही पृथ्वी पर वैसे खनिजों का आगमन हुआ, जिसमें जीवन का विकास होने वाले प्रमुख घटक शामिल थे। पहले वैज्ञानिकों का ये विश्वास था कि पृथ्वी पर इन खनिजों को बनने में आसमानी बिजली का योगदान बहुत कम था। लेकिन लीड्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अब इस धारणा को बदल दिया है।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
शोधकर्ताओं का कहना है कि उल्कापिंडों की तरह आसमानी बिजली भी बहुत अहम थी, जिससे जीवन के लिए जरूरी तत्वों का निर्माण हुआ। इनके योगदान से ही जीवन के लिए शुरुआती और जरूरी प्रक्रियाएं हो पाई थी। इससे यह जाहिर होता है कि पृथ्वी जैसे अन्य ग्रहों पर जीवन के लिए इस तरह की प्रक्रिया शुरू हो सकती है, अगर वहां के वायुमंडल के हालात अनुकूल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
लीड्स यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ अर्थ एंड एनवायर्नमेंट के बेंजामिन हेस की अगुआई में यह शोध हुआ। शोधकर्ताओं की टीम एक विशाल चट्टान का अध्ययन कर रहे थे, जो आसमानी बिजली के जमीन पर गिरने से बनता है। ऐसे चट्टान को फुल्ग्यूराइट कहते हैं। फुल्ग्यूराइट अमेरिका की इलिनोइस में ग्लेन ऐलिन की सम्पत्ति पर 2016 में बिजली के गिरने से बनी थी। इसे पास के वीटोन कॉलेज के भूगर्भ शास्त्र के विभाग को दान दे दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
शोधकर्ता पहले इसकी निर्माण प्रक्रिया में रुचि ले रहे थे, लेकिन उन्हें इसमें हुत ज्यादा मात्रा में ट्राइबरसाइट नाम का फॉस्फोरस खनिज मिल गया। बता दें कि फॉस्फोरस जीवन की वृद्धि और प्रजनन सहित बहुत सारी प्रक्रियाओं के लिए बहुत अहम है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।