ENG Inning
236/7 (45.1 ov)
Jofra Archer 5(3)*
Joe Root 62 (70)
England elected to bat
{"_id":"6a5622363487c1e5140960ce","slug":"doors-for-suryakumar-yadav-still-open-in-indian-team-how-can-the-former-captain-make-a-comeback-know-details-2026-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team India: सूर्यकुमार यादव के लिए पूरी तरह बंद नहीं हुए दरवाजे! पूर्व कप्तान की किस तरह हो सकती है वापसी?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: सूर्यकुमार यादव के लिए पूरी तरह बंद नहीं हुए दरवाजे! पूर्व कप्तान की किस तरह हो सकती है वापसी?
Tue, 14 Jul 2026 05:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 14 Jul 2026 05:19 PM IST
सार
टी20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर श्रेयस अय्यर को कमान सौंपी गई थी। 36 वर्षीय सूर्यकुमार के लिए टीम के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं, लेकिन वापसी के लिए उन्हें घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाकर खुद को साबित करना होगा।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए वापसी के दरवाजे अभी पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं। सूर्यकुमार की अगुआई में भारत ने इस साल टी20 विश्व कप का खिताब बचाया था। लेकिन इसके बाद उन्हें ना सिर्फ कप्तानी से हटाया गया, बल्कि टीम से भी उनका पत्ता कट गया। सूर्यकुमार की जगह श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कमान सौंपी गई। भारत को श्रेयस की कप्तानी में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
वापसी की राह बेहद मुश्किल
सूर्यकुमार अगले कुछ महीनों में 36 वर्ष के होने जा रहे हैं और अगला टी20 विश्व कप 2028 में होना है। ऐसे में उनकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की राह काफी मुश्किल नजर आ रही है। हालांकि, उनके फैंस के लिए एक राहत भरी खबर भी है। न्यूज एएनआई के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस स्टार खिलाड़ी के लिए राष्ट्रीय टीम के दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं किए हैं। लेकिन टीम में दोबारा जगह बनाने के लिए उन्हें घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाकर अपना दावा मजबूत करना होगा।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, 'सूर्यकुमार यादव के लिए दरवाजे अभी भी खुले हैं। वह फिलहाल चयनकर्ताओं की भविष्य की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन अगर वह घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाते हैं, तो वह वापसी के हकदार बने रहेंगे।' अब सूर्यकुमार को वापस घरेलू क्रिकेट का रुख करना होगा, जहां वह मुंबई की टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। भारतीय टीम में दोबारा वापसी के मोटिवेशन के साथ-साथ अब उन्हें अपनी चमक बिखेरने के लिए कुछ असाधारण पारियां खेलनी होंगी।

कैसा रहा है हालिया प्रदर्शन?
सूर्यकुमार यादव का पिछला कुछ समय उतार-चढ़ाव भरा रहा है। बीते साल सूर्यकुमार का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा, जहां वह 19 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके। इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए और पांच मैचों में तीन अर्धशतक जड़े। टी20 विश्व कप 2026 के अभियान की शुरुआत सूर्यकुमार ने 84 रनों की मैच जिताऊ नाबाद पारी से की थी, लेकिन इसके बाद अगले आठ मैचों में वह सिर्फ 158 रन ही बना सके। फाइनल मुकाबले में तो वह खाता भी नहीं खोल पाए। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए सूर्यकुमार ने 13 पारियों में 147.54 के स्ट्राइक रेट से 270 रन बनाए। आईपीएल और विश्व कप के इस प्रदर्शन के बाद ही चयनकर्ताओं ने उन्हें भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम से बाहर करने का कड़ा फैसला लिया।