IND Inning
0/0 ( ov)
Target: 259
India need 259 runs in 50 remaining overs
{"_id":"6a5637ef233752648501bbd6","slug":"ind-vs-eng-gautam-gambhir-coaching-staff-can-be-changed-after-england-tour-ryan-ten-doeschate-might-leave-2026-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के बाद गंभीर के कोचिंग स्टाफ में हो सकता है बदलाव, डेशकाटे की हो सकती पद से छुट्टी?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के बाद गंभीर के कोचिंग स्टाफ में हो सकता है बदलाव, डेशकाटे की हो सकती पद से छुट्टी?
Tue, 14 Jul 2026 06:53 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Tue, 14 Jul 2026 06:53 PM IST
सार
टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन डेशकाटे दो साल से स्पष्ट जिम्मेदारी नहीं मिलने के कारण पद छोड़ना चाहते हैं, जबकि बीसीसीआई उन्हें बनाए रखना चाहती है। वहीं फील्डिंग कोच टी दिलीप का भविष्य भी खराब प्रदर्शन के चलते अनिश्चित नजर आ रहा है।
विज्ञापन
रेयान टेन डेशकाटे
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रेयान टेन डेशकाटे अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहते हैं। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उन्हें टीम के साथ बनाए रखने का इच्छुक है। दूसरी ओर, मौजूदा फील्डिंग कोच टी दिलीप के भविष्य पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, डेशकाटे ने आईपीएल में वापसी की इच्छा जताई है और इस संबंध में एक फ्रेंचाइजी के साथ उनकी सकारात्मक बातचीत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
वादा किया गया था फील्डिंग कोच बनाने का
जानकारी के अनुसार, मुख्य कोच गौतम गंभीर की सिफारिश पर डेशकाटे को टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में शामिल किया गया था। उस समय उन्हें स्पेशलिस्ट फील्डिंग कोच की भूमिका देने का आश्वासन मिला था, लेकिन दो साल बाद भी उन्हें यह जिम्मेदारी नहीं मिली।
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि टीम में पहले से ही सितांशु कोटक बल्लेबाजी कोच हैं और खुद गौतम गंभीर भी बल्लेबाजों के साथ काम करते हैं। वहीं मोर्ने मोर्कल तेज गेंदबाजों और साईराज बहुतुले स्पिन गेंदबाजों की जिम्मेदारी संभालते हैं। ऐसे में डेशकाटे के पास कोई स्पष्ट और तय भूमिका नहीं रही।

टी दिलीप को मिला था एक साल का एक्सटेंशन
समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद सहायक कोच अभिषेक नायर, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई, मसाज थेरेपिस्ट अरुण कनाडे और फील्डिंग कोच टी दिलीप को हटाने की योजना थी। हालांकि, एक वरिष्ठ खिलाड़ी की मजबूत सिफारिश के चलते टी दिलीप को एक साल का सेवा विस्तार दे दिया गया। इसके बाद टेन डोशेट की भूमिका और भी सीमित हो गई।

शुभमन गिल-गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
गंभीर के सामने बड़ी चुनौती
अब यह देखना होगा कि मुख्य कोच गौतम गंभीर डेशकाटे को टीम इंडिया के साथ बने रहने के लिए मना पाते हैं या नहीं। बताया जा रहा है कि टी दिलीप, गंभीर की पहली पसंद नहीं थे।

फील्डिंग कोच टी. दिलीप के साथ डस्काटे
- फोटो : PTI
खराब फील्डिंग ने बढ़ाई मुश्किलें
इंग्लैंड दौरे पर जारी टी20 मुकाबलों में भारतीय टीम की फील्डिंग काफी निराशाजनक रही है। ऐसे में फील्डिंग कोच टी दिलीप के प्रदर्शन पर भी सवाल उठ रहे हैं। उनका एक साल का एक्सटेंशन पूरा हो चुका है और माना जा रहा है कि श्रीलंका दौरे के लिए उन्हें दोबारा मौका मिलना मुश्किल है। हालांकि, अगर डेशकाटे को उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया जाता है, तो बीसीसीआई के पास फिलहाल टी दिलीप को ही जारी रखने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचेगा।