फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Former MHA Official RVS Mani Alleges Pakistani Cricketers Akhtar-Asif Brought Drugs Into India
ENG Inning
92/5 (19.2 ov)
Joe Root 7(9)*
Will Jacks 9 (11)
England elected to bat

क्या अख्तर-आसिफ भारत में ड्रग्स लाते थे?: MHA के पूर्व अधिकारी का दावा- वूल्मर की मौत भी शायद इसी वजह से हुई

Tue, 14 Jul 2026 04:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 14 Jul 2026 04:00 PM IST
सार

गृह मंत्रालय के पूर्व अंडर सेक्रेटरी आरवीएस मणि ने दावा किया है कि भारत दौरे पर आने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम और उसके प्रतिनिधिमंडल के कुछ सदस्य ड्रग्स तस्करी में शामिल थे। उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा कि शोएब अख्तर और मोहम्मद आसिफ ने कथित तौर पर पाकिस्तानी हाई कमिश्नर के सामने ड्रग्स लाने की बात स्वीकार की थी। 

विज्ञापन
Former MHA Official RVS Mani Alleges Pakistani Cricketers Akhtar-Asif Brought Drugs Into India
शोएब अख्तर, मोहम्मद आसिफ और आरवीएस मणि - फोटो : Twitter/ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) के पूर्व अंडर सेक्रेटरी आरवीएस मणि के एक बयान ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़े पुराने विवादों को फिर चर्चा में ला दिया है। एएनआई को दिए पॉडकास्ट में उन्होंने दावा किया कि भारत दौरे पर आने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम और उसके प्रतिनिधिमंडल के कुछ सदस्य कथित तौर पर ड्रग्स तस्करी में शामिल होते थे। उन्होंने इस गतिविधि के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का भी हाथ होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

Former MHA Official RVS Mani Alleges Pakistani Cricketers Akhtar-Asif Brought Drugs Into India
आरवीएस मणि - फोटो : ANI
शोएब अख्तर और मोहम्मद आसिफ को लेकर क्या कहा?
 
  • आरवीएस मणि ने एएनआई को दिए पॉडकास्ट में दावा करते हुए कहा, 'देखिए, इस मामले की रिपोर्ट हुई थी कि शोएब अख्तर और मोहम्मद आसिफ, जो क्रिकेटर हैं, उन्होंने पाकिस्तानी हाई कमिश्नर के सामने खुद स्वीकार किया था कि वे ड्रग्स लेकर आए हैं। इसके बाद उन्हें वापस भेज दिया गया था।'
  • इस पर स्मिता प्रकाश ने बताया कि शोएब और आसिफ ने तब कहा था कि ये उनके निजी इस्तेमाल के लिए है। इस पर मणि ने कहा, 'जब भी पाकिस्तान का कोई प्रतिनिधिमंडल, क्रिकेट टीम या अन्य दल भारत आता था, तब ड्रग्स की तस्करी की जाती थी। यह व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए नहीं था।'

अख्तर-आसिफ को भेजा गया था घर
ईएसपीएन-क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, शोएब अख्तर और मोहम्मद आसिफ को अक्तूबर 2006 में भारत से वापस पाकिस्तान भेज दिया गया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कराए गए डोपिंग परीक्षण में दोनों खिलाड़ियों के प्रतिबंधित एनाबॉलिक स्टेरॉयड 'नैंड्रोलोन' के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें वापस बुला लिया था। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों पर शुरुआत में प्रतिबंध लगाया गया, लेकिन दिसंबर 2006 में एक ट्रिब्यूनल ने उन्हें आरोपों से मुक्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Former MHA Official RVS Mani Alleges Pakistani Cricketers Akhtar-Asif Brought Drugs Into India
शोएब अख्तर और मोहम्मद आसिफ - फोटो : Twitter
बॉब वूल्मर की मौत का भी किया जिक्र
 
  • आरवीएस मणि ने पाकिस्तान के पूर्व कोच बॉब वूल्मर की 2007 में हुई संदिग्ध मौत का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि वूल्मर कथित तौर पर ड्रग्स तस्करी का विरोध कर रहे थे।
  • उन्होंने कहा, 'शोएब-आसिफ की घटना के करीब छह महीने बाद पाकिस्तान टीम के इंग्लिश कोच बॉब वूल्मर, जो पाकिस्तानियों द्वारा ड्रग्स तस्करी का विरोध कर रहे थे, उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।'
  • हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि बॉब वूल्मर की मौत की जांच कई एजेंसियों ने की थी और आधिकारिक तौर पर इस तरह के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
  • वूल्मर की मौत की गुत्थी आज तक नहीं सुलझ पाई है। मणि ने कहा, 'इन सभी डॉट्स को कनेक्ट किया जाना चाहिए और यह तय है कि पाकिस्तानी दल ड्रग्स लाते थे।' 
विज्ञापन

Former MHA Official RVS Mani Alleges Pakistani Cricketers Akhtar-Asif Brought Drugs Into India
बॉब वूल्मर - फोटो : Twitter
आतंकवाद की फंडिंग से भी जोड़ा दावा
 
  • पूर्व अधिकारी ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान गृह मंत्रालय में इस बात पर चर्चा होती थी कि आतंकवाद की फंडिंग का एक बड़ा हिस्सा ड्रग्स तस्करी से आता है।
  • उन्होंने कहा, 'उस समय की रिपोर्टों के मुताबिक, भारत में होने वाले लगभग 30 फीसदी आतंकी हमलों की फंडिंग ड्रग्स तस्करी से होती थी। पाकिस्तान से भारत में ड्रग्स भेजना उसकी सरकारी नीति का हिस्सा था।'
  • मणि ने कहा, 'हमारा आकलन यही होता था कि यदि जलालाबाद में फसल अच्छी हुई है, तो भारत में आतंकी हमलों की संख्या बढ़ सकती है। हम इसी आधार पर अनुमान लगाते थे।'

Former MHA Official RVS Mani Alleges Pakistani Cricketers Akhtar-Asif Brought Drugs Into India
शाहिद अफरीदी - फोटो : ANI
मणि ने अफरीदी और मलिक के नाम का भी जिक्र किया
यह पूछे जाने पर कि पाकिस्तान प्रसिद्ध लोगों का इस्तेमाल ड्रग ट्रैफिकिंग के लिए क्यों करता था, तो इस पर मणि ने कहा, ' आसिफ और अख्तर भी चर्चित लोगों में से एक थे। वैसे ही सलीम मलिक और शाहिद अफरीदी भी चर्चित क्रिकेटरों में से एक रहे। उनका नाम शायद इस केस में नहीं आया, लेकिन पूरी टीम इसमें शायद शामिल थी और वो ऐसा किया करते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed