{"_id":"5b40d0bc4f1c1bbd248b4ee3","slug":"embarrassing-moment-between-dinesh-karthik-and-sourav-ganguly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार्तिक की इस हरकत से बेहद गुस्सा हो गए थे सौरव गांगुली, बीच मैदान में की थी जमकर बेइज्जती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कार्तिक की इस हरकत से बेहद गुस्सा हो गए थे सौरव गांगुली, बीच मैदान में की थी जमकर बेइज्जती
Sun, 08 Jul 2018 05:29 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Jul 2018 05:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिनेश कार्तिक निदहास ट्रॉफी के फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाने के बाद से सुर्खियों में है। आईपीएल में भी कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी करते हुए टीम को वह खिताब के नजदीक तक ले गए। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में मौजूदा टीम इंडिया में शामिल कार्तिक ने हाल ही में एक शो में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के कई राज खोले।
2 of 6
विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने सौरव गांगुली के साथ एक अपने एक किस्से को याद करते हुए बताया कि वह एक बार मैदान पर गांगुली से टकरा गए थे, जिसके बाद गांगुली ने उनसे यह तक कह डाला था कि पता नहीं कहां-कहां से ले आते हैं इनको।
3 of 6
गौरव कपूर के शो ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस में बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने बताया कि साल 2004 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान अहम मुकाबला खेला जा रहा था। 'करो या मरो' के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया महज 200 रन ही बना पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब थी। टीम ने 27 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे। अजीत आगरकर द्वारा इंजमाम को आउट करते ही कार्तिक ड्रिंक्स लेकर मैदान पर पहुंचे थे। तनाव के पलों के बीच कार्तिक दौड़ते-दौड़ते गांगुली से टकरा गए। जिसके बाद दादा ने साथी खिलाड़ियों से कहा कि, 'पता नहीं टीम में कहां-कहां से आ जाते हैं ऐसे लोग। कार्तिक की माने तो उस दौरान उनकी उम्र महज 18-19 साल थी और वह अहम मौके पर तनाव में थे।
विज्ञापन
5 of 6
याद दिला दें कि उस मैच में पाकिस्तान को जीत मिली थी। अंतिम ओवर तक चले इस मुकाबले में मोहम्मद युसूफ ने नाबाद 81 रन बनाए थे। इस घटना के अलावा कार्तिक ने यह भी बताया था कि रोहित शर्मा और वो एक-दूससे से अक्सर गाली देकर ही बात करते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।