{"_id":"5ae853294f1c1b5c098b76fd","slug":"faf-du-plessis-on-dhoni-ipl-2018-performance-he-can-make-life-difficult-for-any-captain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: धोनी के बारे में डू प्लेसी का बड़ा बयान, बोले- किसी भी कप्तान की जीवन बद्तर कर सकते हैं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018: धोनी के बारे में डू प्लेसी का बड़ा बयान, बोले- किसी भी कप्तान की जीवन बद्तर कर सकते हैं
Tue, 01 May 2018 10:27 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 01 May 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
IPL 2018 में सोमवार को मेजबान चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 13 रन से मात दी। मैच के बाद सीएसके के बल्लेबाज फाफ डू प्लेसी ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की खुलकर तारीफ की। शानदार फॉर्म में चल रहे धोनी की प्रशंसा करते हुए प्लेसी ने कहा कि वह किसी भी विरोधी कप्तान का जीना दूभर कर सकते हैं।
2 of 4
डुू प्लेसी ने मैच के बाद कहा ,‘धोनी जिस अंदाज में मौजूदा आईपीएल में बल्लेबाजी कर रहे हैं उनके सामने कोई भी गेंदबाज टिक नहीं पाएगा। फिलहाल उनके सामने गेंदबाजी करना काफी कठिन है। आपकी ऑफ साइड की बाहर की गेंदों को भी यह बल्लेबाज लेग साइड में छक्का उड़ाने की ताकत रखता है। उनके पास काफी विकल्प हैं और किसी भी गेंदबाज या कप्तान के लिए वह परेशानी का सबब बन सकते हैं।
3 of 4
डू प्लेसी ने भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायुडू की भी तारीफ की। उन्होंने कहा ,‘रायुडू की बल्लेबाजी देखकर काफी मजा आता है। क्रीज पर आकर पहली ही गेंद से चौके-छक्के लगाना आसान नहीं होता। यह हर किसी की बस की बात नहीं। अंबाती ओपनिंग में भी उसी अंदाज में खेलते हैं, जैसा खेल नंबर 4 पोजिशन में दिखाते हैं। हर कोई ऐसा नहीं कर पाता। मैं उनके लचीलेपन से बेहद प्रभावित हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बता दें कि सोमवार रात चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच हुए आईपीएल के 30वें मुकाबले में शेन वॉटसन के 78 और धोनी के नाबाद 51 रनों की मदद से चेन्नई ने यह मुकाबला 13 रन से जीत लिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।