इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 का रोमांच अब अपने पूरे शबाब पर पहुंच रहा है। आईपीएल के 11वें सीजन में कई रोमांचक मैच देखने को मिले तो इस दौरान रिकॉर्ड्स का टूटना और बनना भी जारी रहा। अब आरसीबी के स्टार बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे तोड़ने की कल्पना भी करना मुश्किल है।
आईपीएल इतिहास का अद्भुत रिकॉर्ड, मैकुलम ने एक ही गेंद में ठोंक दिए 12 रन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के अनुभवी बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम ने मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ रिकॉर्ड्स बुक को तहस-नहस करके रख दिया। ब्रेंडन मैकुलम ने सिर्फ एक गेंद में 12 रन ठोंक दिए, जो आईपीएल इतिहास का अद्भुत रिकॉर्ड बन गया है। मैकुलम के खाते में जहां 12 रन जुड़े तो वहीं टीम के खाते में कुल 13 रन जुड़े। चलिए आपको बताते हैं कि पूरा मामला आखिर क्या रहा:
दरअसल, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले जा रहे आईपीएल 2018 के 31वें मैच में आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। हार्दिक पांड्या पारी का 10वां ओवर कर रहे थे। पांड्या ने ओवर की दूसरी गेंद नो बॉल डाली, जिस पर मैकुलम ने विकेटकीपर के ऊपर से शॉट खेलकर छक्का जमा दिया। यह गेंद फुलटॉस थी, जिस पर कीवी बल्लेबाज ने बेझिझक होकर शॉट खेल दिया। चूंकि यह नो बॉल थी, लिहाजा आरसीबी को फ्री हिट मिली।
चिन्नास्वामी स्टेडियम पर दर्शकों की चीयरिंग पूरे जोर पर थी। उनकी होम टीम को फ्री हिट मिली थी, जिस पर स्टेडियम में मौजूद दर्शक किसी लंबे शॉट की कल्पना कर रहे थे। ब्रेंडन मैकुलम ने फैंस को निराश नहीं किया और पांड्या द्वारा डाली गेंद पर स्कूप शॉट खेलकर एक और छक्का जमा दिया। इस शॉट पर आईपीएल इतिहास का रिकॉर्ड पूरी तरह बदल गया क्योंकि एक बल्लेबाज ने एक गेंद पर 12 रन बनाए जबकि टीम को 13 रन मिले। मैकुलम ने 25 गेंदों में चार चौके और दो छक्को की मदद से 37 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने उन्हें रनआउट किया।
Lap it like BAZ https://t.co/cJgqC8crr7
याद हो कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर ही आईपीएल के उद्घाटन सीजन में ब्रेंडन मैकुलम ने कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ सिर्फ 73 गेंदों में 10 चौके और 13 छक्को की मदद से नाबाद 158 रन की पारी खेली थी। अब उन्होंने फिर उसी चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया।