{"_id":"5ae880ae4f1c1b3b0a8b780d","slug":"sourav-ganguly-will-become-chief-minister-of-west-bengal-one-day-says-virender-sehwag","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सौरव गांगुली बन सकते हैं प. बंगाल के अगले सीएम'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'सौरव गांगुली बन सकते हैं प. बंगाल के अगले सीएम'
Tue, 01 May 2018 08:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 01 May 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
सौरव गांगुली और ममता बनर्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह ने टीम इंडिया को कई यादगार जीत दिलाई हैं। सौरव गांगुली उन सफल कहानियों के केंद्रीय बिंदु रहे क्योंकि वह टीम के कप्तान थे। गांगुली मैदान पर भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक बनने के लिए जोर लगाते थे तो मैदान के बाहर वह अपनी टीम के खिलाड़ियों के लिए लड़ाई करते थे, जिन पर उनका विश्वास था।
2 of 8
सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग
सहवाग उन खिलाड़ियों में से एक रहे, जो गांगुली के शुक्रगुजार हैं कि कप्तान ने उनकी क्षमता पर भरोसा जताया और अपने नेतृत्व के दौरान कई मौके उपलब्ध कराए। गांगुली को करीब से देखने वाले सहवाग को अभी भी 'दादा' की लीडरशिप क्वालिटी पर भरोसा है।
3 of 8
वीरेंद्र सहवाग
सहवाग ने एक सवाल का जवाब दिया, जिसमें उनसे पूछा गया कि बीसीसीआई के अध्यक्ष पद पर गांगुली जल्द पहुंचेंगे। 'नजफगढ़ के नवाब' ने कहा, 'गांगुली एक दिन 100 प्रतिशत पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनेंगे। मगर इससे पहले वह बीसीसीआई के अध्यक्ष बनेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
युवराज सिंह
- फोटो : crictracker
दरअसल, सहवाग और युवराज देश की राजधानी में सौरव गांगुली की ऑटोबायोग्राफी 'अ सेंचुरी इज नॉट इनफ' के लांच के मौके पर शामिल हुए थे। इस दौरान गांगुली, युवराज और सहवाग ने कई पुराने किस्से भी याद किए।
विज्ञापन
5 of 8
सौरव गांगुली
सहवाग ने याद करते हुए कहा, 'दादा (गांगुली) हमें अपना किट बैग पैक करने को कहकर जाते थे। वह मैच के बाद तुरंत प्रेस कांफ्रेंस करने चले जाते थे और हमें अपना किट बैग जमाने के लिए कह जाते थे। मगर ऐसा होता है। धोनी भी अपना किट बैग दूसरों से पैक करवाते थे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।