सब्सक्राइब करें

ड्वेन ब्रावो की गेंद पर लगा छक्का तो बदल गए 'कैप्टन कूल' के एक्सप्रेशन, Video वायरल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 01 May 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
IPL 2018: MS Dhoni loses his cool after Dwayne Bravo gets hit for a maximum in cskvmi match at pune 
एमएस धोनी - फोटो : ipl

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और आईपीएल के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पूरी दूनिया में 'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर हैं। मगर गत सोमवार को दिल्ली के खिलाफ पूणे में खेले गए मैच में उनका एक्सप्रेशन थोड़ा बदला हुआ नजर आया और वह थोड़े गुस्से में दिखाई दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइये जानते हैं कि आखिर 'कैप्टन कूल' धोनी किस वजह से गुस्से में नजर आए।

Trending Videos
IPL 2018: MS Dhoni loses his cool after Dwayne Bravo gets hit for a maximum in cskvmi match at pune 
csk

गौरतलब है कि दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने शेन वॉटसन (78) और एमएस धोनी (51*) की तूफानी पारी की बदौलत सोमवार को आईपीएल 2018 के 30वें मुकाबले में दिल्ली को 13 रन से हरा दिया। पुणे के एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 5 विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2018: MS Dhoni loses his cool after Dwayne Bravo gets hit for a maximum in cskvmi match at pune 
ड्वेन ब्रावो

दरअसल, चेन्नई द्वारा मिले 212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की ने धीमी शुरुआत की, लेकिन 19वें ओवर में हुआ कुछ यूं कि चेन्नई की तरफ से आखिरी ओवर की गेंदबाजी ड्वेन ब्रावो कर रहे थे और क्रीज पर विजय शंकर बल्लेबाजी कर रहे थे। ब्रावो की लगातार दो गेंदों पर शंकर ने लगातार दो छक्के जड़ दिए, जिसके बाद धोनी का एक्सप्रेशन बदला हुआ नजर आया और वह थोड़े गुस्से होते दिखाई दिए। ब्रावो ने 19वें ओवर में 22 रन लुटाए, जिसमें 3 छक्के भी शामिल हैं।

देखें वीडियोः-
https://www.iplt20.com/video/129402/m30-csk-vs-dd-vijay-shankar-six?tagNames=indian-premier-league

IPL 2018: MS Dhoni loses his cool after Dwayne Bravo gets hit for a maximum in cskvmi match at pune 
एमएस धोनी

बता दें कि इस मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धओनी ने ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 22 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली और टीम के लिए एक बड़ा स्कोर खड़ा किया। 

विज्ञापन
IPL 2018: MS Dhoni loses his cool after Dwayne Bravo gets hit for a maximum in cskvmi match at pune 
ऋषभ पंत - फोटो : ipl

चेन्नई द्वारा मिले बड़े स्कोर का पीछा करने दिल्ली को पहला झटका युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के तौर पर लगा। शॉ को आईपीएल के इस सजीन में अपना पहला मैच खेल रहे केएम आसिफ ने अपना शिकार बनाया। शॉ ने 5 गेंदों पर 9 रन की छोटी सी पारी खेली। इसके कुछ ही देर बाद आसिफ ने कॉलिन मुनरो का विकेट भी चटकाया। मुनरो ने 16 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े। हालांकि, ऋषभ पंत ने 45 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 79 रन की बेहतरीन पारी खेलने के बावजूद भी दिल्ली को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed