सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former all rounder Irfan Pathan says shubhman Gill will try to prove point with aggressive cricket in Asia Cup

Asia Cup: 'आक्रामक खेल से खुद को साबित करने की कोशिश करेंगे गिल', इस पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने दिया बयान

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 02 Sep 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
सार

इरफान का कहना है कि गिल के उपकप्तान रहने से सूर्यकुमार यादव पर दबाव कम पड़ेगा। गिल ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

former all rounder Irfan Pathan says shubhman Gill will try to prove point with aggressive cricket in Asia Cup
शुभमन गिल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल एशिया कप से टी20 प्रारूप में वापसी के लिए तैयार हैं। गिल को इस बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए टीम में चुना गया है और वह उपकप्तानी भी करेंगे। गिल की वापसी को लेकर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का कहना है कि वह आक्रामक बल्लेबाजी से खुद को साबित करने की कोशिश करेंगे। 
Trending Videos

गिल ने इंग्लैंड दौरे पर किया था शानदार प्रदर्शन
गिल ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इरफान का कहना है कि गिल के उपकप्तान रहने से सूर्यकुमार यादव पर दबाव कम पड़ेगा। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ मुकाबले से करेगी। भारत एशिया कप का गत चैंपियन है और उसके सामने खिताब बरकरार रखने की चुनौती होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इरफान ने कहा, सूर्यकुमार की सहमति के बिना शुभमन गिल को उपकप्तान नहीं चुना गया होगा।सूर्यकुमार की जिम्मेदारी सिर्फ अपना प्रदर्शन करना या टीम को संभालना नहीं है। युवा खिलाड़ी में नेतृत्व कौशल विकसित करना और टीम को भविष्य के लिए तैयार करना भी है। लोगों को शायद ऐसा लग रहा होगा कि इससे सूर्यकुमार पर दबाव पड़ेगा लेकिन वह जो कर रहे हैं वह वास्तव में भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए बहुत अच्छा है। यह सूर्यकुमार यादव को ऐसे कप्तान के तौर पर स्थापित करेगा जिनका क्रिकेट जगत में काफी सम्मान है।

इरफान ने कहा कि गिल अपने चयन और उपकप्तान के तौर पर नियुक्ति को सही साबित करना चाहेंगे। उन्होंने कहा, हमने इस सत्र में देखा है, वह शानदार लय में हैं। उन्होंने पिछले कुछ आईपीएल में काफी रन भी बनाए हैं। उनके पास आक्रामक बल्लेबाजी करने की क्षमता है। मुझे नहीं लगता कि गिल के लिए आक्रामक भूमिका निभाने और टीम की जरूरत को पूरा करने में कोई समस्या होगी।

इरफान की नजर में वरुण होंगे एक्स फैक्टर
इरफान ने कहा कि 2021 टी20 अंतरराष्ट्रीय विश्व कप के दौरान यूएई में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले वरुण चक्रवर्ती एशिया कप में भारत के लिए एक्स-फैक्टर होंगे। उन्होंने कहा, आप हमेशा सोचते हैं कि ऑलराउंडर एक्स फैक्टर होते है लेकिन मैं वास्तव में यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि वरुण चक्रवर्ती कैसा प्रदर्शन करते हैं क्योंकि आपको पता होना चाहिए कि यह एक वापसी की प्रेरणादायक कहानी हो सकती है। चक्रवर्ती  2021 में दुबई में हुए टी20 विश्व कप की भारतीय टीम का हिस्सा थे। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने उस समय इतना अच्छा प्रदर्शन किया था। मेरी नजरें उन पर पर होंगी क्योंकि उनमें बहुत आत्मविश्वास है और वह निश्चित रूप से एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed