सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former India all-rounder Irfan Pathan trolled Pakistan without even taking their name after Women team win

IND vs PAK: भारतीय महिला टीम की जीत से उत्साहित हुए इरफान पठान, बिना नाम लिए पाकिस्तान पर इस तरह कसा तंज

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 06 Oct 2025 01:40 PM IST
विज्ञापन
सार

इरफान ने पाकिस्तान का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा भारतीय टीम के दबदबे पर था। दरअसल, पिछले चार रविवार से लगातार भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत हो रही है और चारों ही बार भारतीय टीमों ने इस चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को मात दी है।

former India all-rounder Irfan Pathan trolled Pakistan without even taking their name after Women team win
इरफान पठान - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान पर अपना दबदबा बरकरार रखते हुए वनडे विश्व कप में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पाकिस्तान की महिला टीम भारत के सामने वनडे में कभी जीत हासिल नहीं कर सकी है। दोनों टीमों के बीच इस प्रारूप में अब तक 12 बार भिड़ंत हुई है और सभी बार भारतीय टीम को सफलता मिली है। इस जीत के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर तंज कसा है। 
Trending Videos

गेंदबाजों के दम पर जीता भारत
भारत ने पाकिस्तान को 88 रन से हराकर महिला विश्व कप में अपना अभियान जारी रखा है। इससे पहले हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम ने श्रीलंका को हराया था। रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 247 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 159 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। भारत के लिए इस मैच में क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि स्नेह राणा को दो सफलताएं मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पठान ने पोस्ट कर लिए पाकिस्तान के मजे
भारतीय महिला टीम की जीत के बाद इरफान ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'एक और रविवार, बस खाना-सोना और जीतना। फिर इसे दोहराना, टीम इंडिया।' इरफान ने पाकिस्तान का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा भारतीय टीम के दबदबे पर था। दरअसल, पिछले चार रविवार से लगातार भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत हो रही है और चारों ही बार भारतीय टीम ने इस चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को मात दी है। 

पाकिस्तान पर भारत का दिखा दबदबा
भारतीय पुरुष टीम ने पहले एशिया कप के ग्रुप चरण के मैच में 14 सितंबर को पाकिस्तान को हराया और फिर 21 सितंबर को सुपर चार चरण के मुकाबले में भी सलमान आगा की अगुआई वाली टीम को पटखनी दी। इसके बाद 28 सितंबर को दोनों टीमें एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने आईं और खिताबी मुकाबले में भी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली पाकिस्तान को हराने में सफल रही। अब महिला वनडे विश्व कप के मैच में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ने पाकिस्तान को हराया है। इस तरह एक महीने से भी कम समय में पाकिस्तान को चार बार भारतीय टीमों से हार मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed