{"_id":"691c71c4591d3b5ab90a65fa","slug":"former-india-off-spinner-harbhajan-singh-has-slammed-indian-pitches-after-team-defeat-against-south-africa-2025-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: 'सचिन और कोहली भी ऐसे विकेट पर नहीं टिक पाते', हरभजन ने भारतीय पिचों पर साधा निशाना; जमकर की आलोचना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: 'सचिन और कोहली भी ऐसे विकेट पर नहीं टिक पाते', हरभजन ने भारतीय पिचों पर साधा निशाना; जमकर की आलोचना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 18 Nov 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत की हार के बाद हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर शो के दौरान नाराजगी जाहिर की और देश में टेस्ट क्रिकेट की दिशा पर चिंता जताई। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसी पिचें खेल के सबसे लंबे प्रारूप की अखंडता और भविष्य को कमजोर करती हैं।
हरभजन सिंह
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय टीम के पू्र्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भारतीय पिचों पर निशाना साधा है। हरभजन का कहना है कि सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे भारत के स्टार बल्लेबाज भी ऐसी पिचों पर नहीं टिक सकेंगे। भारत को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए टेस्ट मैच में हार मिली थी। ये मुकाबला तीन दिन के अंदर खत्म हो गया था जिसके बाद एक बार फिर भारत की पिचें सुर्खियों में आ गई हैं।
Trending Videos
हरभजन ने टेस्ट क्रिकेट की दिशा पर चिंता जताई
भारत की हार के बाद हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर शो के दौरान नाराजगी जाहिर की और देश में टेस्ट क्रिकेट की दिशा पर चिंता जताई। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसी पिचें खेल के सबसे लंबे प्रारूप की अखंडता और भविष्य को कमजोर करती हैं। हरभजन ने भारतीय पिचों की तुलना इंग्लैंड में इस्तेमाल की जाने वाली पिचों से करते हुए कहा कि वे टेस्ट क्रिकेट का रोमांच प्रदान करती हैं।

हरभजन ने कहा, टेस्ट क्रिकेट पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। मुझे नहीं लगता कि टेस्ट क्रिकेट में कुछ बचा है, कम से कम भारतीय टेस्ट क्रिकेट में तो बिलकुल नहीं। इंग्लैंड में मैच शानदार थे। हमने वहां की पिचों के व्यवहार और खिलाड़ियों के मैच जीतने की तारीफ की। वो असली टेस्ट क्रिकेट था रोमांच था, मेहनत का अहसास था। लेकिन ये? ऐसी पिचें तो खराब हैं।
हरभजन ने यह भी कहा कि विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों के लिए भी ऐसी पिचों पर टिके रहना मुश्किल होगा, क्योंकि गेंद अप्रत्याशित रूप से टर्न लेती है। उन्होंने कहा, आप जहां भी गेंदबाजी करें, गेंद अप्रत्याशित रूप से टर्न ले रही है। बल्लेबाज को समझ नहीं आ रहा कि क्या करना है। आपकी तकनीक कितनी भी अच्छी क्यों न हो, चाहे आप सचिन तेंदुलकर हों या विराट कोहली, ऐसी पिचों पर आप टिक नहीं पाएंगे। एक गेंद ऊपर जाएगी, एक नीचे रहेगी, एक बेतहाशा स्पिन करेगी और आप आउट हो जाएंगे। यहां कौशल मायने नहीं रखता सिर्फ पिच ही सब कुछ तय कर रही है। यह कोई नई बात नहीं है। ऐसा वर्षों से होता आ रहा है।

लगातार सवालों के घेरे में भारतीय पिचें
नवंबर 2024 से भारत की पिचें सवालों के घेरे में हैं क्योंकि मेजबान टीम बार-बार टर्न लेती पिचों पर लड़खड़ाती रही है। भारतीय टीम को पिछले साल न्यूजीलैंड के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारत 0-1 से पीछे है, ऐसे में यह देखना होगा कि गौतम गंभीर की अगुआई वाला टीम प्रबंधन गुवाहाटी में होने वाले दूसरे मैच के लिए किस तरह की पिच चुनता है।