फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian Captain Kapil Dev vows to not compare one generation of cricketers with another

Team India: 'दूसरी पीढ़ी के क्रिकेटरों की तुलना मौजूदा खिलाड़ियों से नहीं कर सकते', कपिल देव ने जताई नराजगी

Mon, 13 Jan 2025 08:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 13 Jan 2025 08:01 PM IST
सार

कपिल ने 1991-92 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान करीब 300 ओवर गेंदबाजी की थी और वह इस प्रारूप में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने थे। 

विज्ञापन
Former Indian Captain Kapil Dev vows to not compare one generation of cricketers with another
कपिल देव - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने दो पीढ़ियों के खिलाड़ियों के बीच तुलना को गलत बताया है। कपिल ने इस बहस में भी पड़ने से इन्कार कर दिया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चयनकर्ताओं ने यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में क्यों नहीं लिया। 
विज्ञापन

कपिल ने 1991-92 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान करीब 300 ओवर गेंदबाजी की थी और वह इस प्रारूप में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने थे। दूसरी तरफ, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ के जकड़न के कारण बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें मैच की दूसरी पारी में गेंदबाज नहीं कर सके थे। 31 वर्षीय बुमराह ने इस सीरीज के दौरान 150 ओवर से अधिक गेंदबाजी की और 32 विकेट झटके। 

कपिल ने कहा, आप तुलना नहीं करें। दो पीढ़ियों के बीच तुलना नहीं हो सकती, इसकी कोई जरूरत नहीं है। आज के समय में खिलाड़ी एक दिन में 300 रन बना रहे हैं। ऐसा हमारे समय में नहीं होता था। इसलिए दो पीढ़ियों के खिलाड़ियों के बीच तुलना नहीं की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित-कोहली के भविष्य पर क्या बोले कपिल? 
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लचर प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी विराट कोहली के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन कपिल देव ने कहा कि ये दोनों इतने बड़े खिलाड़ी हैं कि अपने भविष्य को लेकर फैसला खुद कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोहली नौ पारियों में एक शतक के साथ 190 रन ही बना सके और बार-बार ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर कैच देकर आउट हुए। कप्तान रोहित शर्मा के आंकड़े और खराब रहे और वह तीन मैचों की पांच पारियों में महज 31 रन ही बना सके। वह खराब फॉर्म के कारण पांचवें टेस्ट मैच से बाहर थे।
विज्ञापन

रोहित की जगह टीम में कप्तान के दावेदारों के बारे में पूछे जाने पर कपिल ने कहा, इस में किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए, जो मौजूदा कप्तान है वह भी किसी की जगह आए थे। जो भी कप्तान हो उसे पूरा समय मिलना चाहिये।

इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की आगामी सीरीज के लिए भारत की टी20 टीम में यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत जैसे आक्रामक बल्लेबाजों को शामिल नहीं करने पर कपिल ने कहा, मैं दूसरों के फैसले के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता हूं, चयनकर्ताओं ने कुछ सोच समझ कर टीम का चयन किया है। मैं कुछ कहूंगा तो शायद उनकी आलोचना करना होगा। मैं आलोचना नहीं करना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed