{"_id":"5ede5b23c2424a4fe21039ab","slug":"former-zimbabwe-captain-tatendu-taibu-reveals-his-first-interaction-with-ms-dhoni","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी से बेहतर लगते थे कार्तिक, माही की विकेटकीपिंग पर भी इस दिग्गज को था शक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी से बेहतर लगते थे कार्तिक, माही की विकेटकीपिंग पर भी इस दिग्गज को था शक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 09 Jun 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
एमएस धोनी और दिनेश कार्तिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ततेंदा ताइबू का मानना है कि मानसिक मजबूती महेन्द्र सिंह धोनी को उनके समकक्ष खिलाड़ियों से अलग बनाती है। इस पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 'स्पोर्ट्स रुलर यू-ट्यूब चैनल पर कहा, 'मैंने धोनी को पहली बार तब देखा था जब वह भारत 'ए' टीम के साथ आए थे। मुझे लगा कि कार्तिक धोनी से ज्यादा स्वाभाविक है। कार्तिक विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी में अधिक स्वाभाविक लगते हैं।'
Trending Videos
2 of 4
जिम्बाब्वे दौरे के दौरान धोनी
- फोटो : ट्विटर
ताइबू ने इसके बाद धोनी की तकनीकी क्षमता का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'धोनी जब विकेटकीपिंग करते हैं तब भी उनका तरीका थोड़ा अलग होता है। आमतौर पर कीपिंग के समय विकेटकीपरों की दोनों हाथों कि छोटी अंगुली एक साथ रहती है, लेकिन धोनी के साथ ऐसा नहीं है। अपनी अलग तकनीक के बाद भी वह कैच पकड़ते हैं और पलक झपकते ही गिल्लियां बिखेर देते है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
ताइबू ने कहा कि धोनी की बल्लेबाजी के साथ भी ऐसा ही है। उनकी तकनीक अलग है, लेकिन आंख-हाथ का सामंजस्य और मानसिक मजबूती कमाल की है। उन्होंने कहा, 'आमतौर पर अगर आपका तरीका अलग है तो कोच बदलाव लाने के लिए कहते है लेकिन के आंकड़े सबको गलत साबित करते है।'
4 of 4
एडम गिलक्रिस्ट
- फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'गिलक्रिस्ट नैसर्गिक बल्लेबाज थे, लेकिन नैसर्गिक विकेटकीपर नहीं थे। वह बल्लेबाजी की तुलना में विकेटकीपिंग का अभ्यास ज्यादा करते थे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X