सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

ई-वाहन मालिकों की टेंशन होगी दूर, MG Motor इंडिया ने टाटा पावर के साथ किया समझौता, लगाएगी सुपरफास्ट चार्जिंग स्टेशन

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 08 Jun 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
electric vehicle charging station mg motor india tata power signs MoU electric car charging station  ev superfast charging stations ev charging infrastructure India
Electric car charging - फोटो : For Representation Only
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने सोमवार को कहा कि उसने चुनिंदा एमजी डीलरशिप पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों के तेजी से चार्जिंग के लिए स्टेशन की स्थापना को लेकर देश की सबसे बड़ी इंटिग्रेटेड पावर यूटिलिटी टाटा पावर के साथ समझौता किया है। 
Trending Videos
electric vehicle charging station mg motor india tata power signs MoU electric car charging station  ev superfast charging stations ev charging infrastructure India
Electric Vehicle Charging Station - फोटो : For Representation Only
कंपनी ने एक बयान में बताया कि समझौते के तहत टाटा पावर चुनिंदा एमजी डीलरशिप पर 50 KW डीसी के सुपरफास्ट चार्जर लगाएगी और एमजी डीलरशिप को एंड-टू-एंड ईवी चार्जिंग सॉल्युशन पेश करेगा। एमजी मोटर इंडिया ने बताया कि इस समझौते के साथ एमजी मोटर भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहन विस्तार योजना के तहत प्रमुख शहरों पर ध्यान केंद्रित करेगी। कंपनी के इस समझौते से भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में क्रांति के अगले चरण की शुरुआत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
electric vehicle charging station mg motor india tata power signs MoU electric car charging station  ev superfast charging stations ev charging infrastructure India
MG Motor Logo (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : MG Motor
अच्छे नतीजे की आशा
एमजी मोटर इंडिया के प्रेसिडेंट और एमडी राजीव चाबा ने बताया, "भारत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूती देते हुए हम अपने ग्राहकों को क्लीनर और ग्रीन मोबिलिटी सॉल्युशन अपनाने के लिए मजबूत चार्जिंग इकोसिस्टम प्रदान करना चाहते हैं। टाटा पावर जैसे साझेदार के साथ, जो अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में एक अलग पहचान रखता है, हम आश्वस्त हैं कि हम बेहतर तालमेल स्थापित करेंगे और हम अपनी साझेदारी से और भी बेहतर परिणाम ग्राहकों को देते रहेंगे।" 
electric vehicle charging station mg motor india tata power signs MoU electric car charging station  ev superfast charging stations ev charging infrastructure India
tata power corporation - फोटो : For Representation Only
टाटा पावर कंपनी लिमिटेड के सीईओ और एमडी प्रवीर सिन्हा ने कहा, "हम एमजी मोटर इंडिया के साथ एंड-टू-ईवी चार्जिंग पार्टनर बनकर प्रसन्न हैं और भविष्य में बैटरी के इस्तेमाल की सेकंड लाइफ पर भी काम करना चाहते हैं। ईवी चार्जिंग स्पेस में भारत के अग्रणी इंटिग्रेटेड कंपनी के रूप में, हम ग्राहकों को एक सहज चार्जिंग अनुभव प्रदान करना चाहते हैं। हमें भरोसा है कि एमजी मोटर जैसे साझेदार के साथ, एमजी मोटर द्वारा पेश किए जाने वाले वाहनों इलेक्ट्रिफाइड रेंज को अपनाने को लेकर देश की क्षमता में वृद्धि होगी।" 
विज्ञापन
electric vehicle charging station mg motor india tata power signs MoU electric car charging station  ev superfast charging stations ev charging infrastructure India
Electric car Charging - फोटो : For Representation Only
इन शहरों में उपस्थिति
एमजी मोटर इंडिया ने पहले से ही पांच शहरों - नई दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, अहमदाबाद, बंगलूरू और हैदराबाद में कुल 10 सुपरफास्ट 50 KW चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिए हैं और उसकी योजना अब इसे नए शहरों में विस्तार देना है। दूसरी ओर टाटा पावर ने ईएज चार्ज ब्रांड के तहत 19 अलग-अलग शहरों में 180+ चार्जिंग पॉइंट के साथ ईवी चार्जिंग इकोसिस्टम स्थापित किया है जो आसान और सुगम ग्राहक अनुभव प्रदान करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ उपलब्ध है। एमजी-टाटा पॉवर साझेदारी में ईवी बैटरी की सेकंड लाइफ मैनेजमेंट की संभावनाएं तलाशने सहित, उनके मौजूदा ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के अनुरूप कोर वैल्यू और ऑपरेटिंग मॉडल शामिल होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed