{"_id":"5edced290a5f31166b64f759","slug":"interesting-and-weird-facts-of-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के कुछ रोचक और हैरान करने वाले तथ्य, शायद ही जानते होंगे आप","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया के कुछ रोचक और हैरान करने वाले तथ्य, शायद ही जानते होंगे आप
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 08 Jun 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया के रोचक तथ्य
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दुनिया में ऐसी कई चीजें हैं, जो रोचक होने के साथ-साथ हैरान भी करती हैं। जैसे कि शहद दुनिया का इकलौता ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो कभी खराब नहीं होता है। यह हजारों साल तक सुरक्षित रहता है। कई बार खोज के दौरान मिस्र की प्राचीन कब्रों में से हजारों साल पुराना शहद वैज्ञानिकों को मिला है, जो अभी भी खराब नहीं हुआ है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ रोचक और हैरान करने वाले तथ्य बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।
Trending Videos
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आपने कई बार पानी की बोतल खरीदी होगी और उसपर लिखी एक्सपायरी डेट भी देखी होगी, लेकिन क्या आपको पता है कि बोतल पर जो एक्सपायरी डेट लिखी होती है, वो पानी की नहीं बल्कि बोतल की होती है। पानी तो खराब ही नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
शुतुरमुर्ग एक ऐसा पक्षी है, जो उड़ नहीं सकता। यह पक्षियों की सबसे बड़ी जीवित प्रजातियों मे से है और किसी भी अन्य जीवित पक्षी प्रजाति की तुलना में मादा शुतुरमुर्ग सबसे बड़े अंडे देती है। आपको शायद ही ये पता होगा कि शुतुरमुर्ग की आंखें उसके दिमाग से भी बड़ी होती हैं।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आज चीन भले ही कुंग-फू कला में महारत हासिल कर चुका है, लेकिन उसे यह कला सिखाने वाला एक भारतीय था, जिसका नाम था बोधिधर्म। उन्हें बोधिधर्मन भी कहा जाता है। कहते हैं कि वह बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए चीन गए थे, जहां उन्होंने कई लोगों को अपना शिष्य बनाया और उन्हें प्राचीन युद्ध कला 'कलरी पट्टू' सिखाई। बाद में इसी 'कलरी पट्टू' को स्थानीय भाषा में कुछ बदलावों के साथ कुंग-फू नाम दिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
ब्लू व्हेल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
दुनिया की सबसे बड़ी मछलियों में से एक व्हेल को तो आपने देखा ही होगा। वैसे तो इनका वजन 1400 किलो के आसपास होता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सैकड़ों टन वजनी ब्लू व्हेल के दिल का वजन करीब 181 किलो होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X