Ajab Gajab Love Story: प्यार का रिश्ता कैलेंडर की तारीखों से नहीं, बल्कि एक दूसरे के लिए एहसासों की गहराई से तय होता है। जब दिल जुड़ते हैं तो उम्र सिर्फ एक संख्या बनकर रह जाती है। वैसे तो लोग शादी बहुत सोच समझकर करते हैं, लेकिन कई बार जब प्यार परवान चढ़ता है, तो लोग जात-पात, रंग-रूप और उम्र जैसी चीजों को भी आड़े नहीं आने देते हैं। हाल ही में जापान से सामने आई एक ऐसी ही अनोखी प्रेम कहानी लोगों का ध्यान खींच रही है, जहां 60 साल की महिला को अपने से 34 साल छोटे युवक में जीवनसाथी मिल गया। जी हैं, ये सुनने में अजीब जरूर है, लेकिन यह मामला सच है। आइए विस्तार से जानते हैं।
Weird Love Story: 60 की उम्र में 34 साल छोटे लड़के से हुआ प्यार, 3 शादियों के बाद महिला को मिला सच्चा प्यार
Weird Love Story: हाल ही में जापान से सामने आई एक अनोखी प्रेम कहानी लोगों का ध्यान खींच रही है, जहां 60 साल की महिला को अपने से 34 साल छोटे युवक में जीवनसाथी मिल गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी जापान के इबाराकी प्रांत की यह महिला मशहूर पारंपरिक रंगमंच शैली ‘ताइशु एंगेकी’ की प्रशिक्षक हैं। उन्होंने अपनी मां द्वारा शुरू किए गए ‘त्सुबाकी’ ग्रुप को संभालते हुए पूरी जिंदगी कला को समर्पित कर दी। मंच पर खूब तालियां मिलीं, लेकिन निजी जिंदगी में तीन असफल शादियों के बाद पिछले 20 साल उन्होंने अकेले बिताए। उन्हें लगने लगा था कि अब प्यार शायद उनकी किस्मत में नहीं रहा।
कला के जरिए शुरू हुई प्रेम कहानी
इसी दौरान उनकी जिंदगी में 26 वर्षीय एक युवक की एंट्री हुई। बचपन से ही उसे जापानी कला से लगाव था, लेकिन पारिवारिक दबाव के कारण वह इस राह पर नहीं चल पाया। जब वह ‘त्सुबाकी’ ग्रुप से जुड़ा, तो शुरुआत गुरु-शिष्य के रिश्ते से हुई। मगर कुछ ही दिनों में यह रिश्ता भावनाओं में बदलने लगा। मंच पर प्रेमियों की भूमिका निभाते-निभाते, दोनों के दिल भी एक-दूसरे के करीब आ गए।
Weird News: नाक की छोटी सी रिंग फेफड़ों तक पहुंची, खांसी हुई तो सामने आया खौफनाक सच
Prison Life Experience: यहां पैसे देकर कैदी बनते हैं लोग, जानें कहां है ये अनोखी जेल
एक आतिशबाजी उत्सव के दौरान युवक ने अपने जज्बात जाहिर करते हुए कहा कि वह जीवन भर उनका साथ निभाएगा और हर मुश्किल में उनकी देखभाल करेगा। उम्र के बड़े फासले के कारण शुरुआत में परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया, लेकिन बेटे के अटूट प्रेम के आगे उन्हें झुकना पड़ा। अब परिवार ने भी इस रिश्ते को अपना लिया है और आपसी संबंधों में अपनापन झलकता है।
प्यार और उम्र को लेकर दी नई सोच
शादी के बाद यह जोड़ा एक टीवी शो में भी नजर आया, हालांकि इन्होंने अपनी पहचान छुपाकर रखी है। लेकिन उनकी यह कहानी अब 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' सहित कई प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा का विषय बन चुकी है और समाज में प्यार और उम्र को लेकर नई सोच को जन्म दे रही है।
Dating App Subsidy: यहां सरकार उठा रही है युवाओं के डेटिंग का खर्चा, हर महीने मिलते हैं इतने पैसे
Longest Expressway: ये है भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, जानें 6 राज्यों को जोड़ने वाले इस रास्ते की लंबाई

कमेंट
कमेंट X