सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

महेंद्र सिंह धोनी ने खरीदा नया ट्रैक्टर, जानें आखिर इसकी क्या है खासियत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 08 Jun 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni tractor swaraj tractor 963 fe price swaraj tractor 963 new model price swaraj tractor mahindra anand mahindra
MS Dhoni Swaraj Mahindra Tractor - फोटो : Social Media
भारत के स्टार बल्लेबाज और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कारों और बाइक्स के शौक के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उनका एक नया अवतार देखने को मिला, जब माही रांची की सड़क पर ट्रैक्टर दौड़ाते हुए नजर आए थे। 
Trending Videos
ms dhoni tractor swaraj tractor 963 fe price swaraj tractor 963 new model price swaraj tractor mahindra anand mahindra
MS Dhoni bike collection
Ninja H2 (निंजा एच2), Suzuki Hayabusa (सुजुकी हायाबुसा) जैसी सुपरबाइक्स और चुनिंदा लोगों के पास मौजूद Hummer (हमर) एसयूवी कार के मालिक माही ने अब एक ट्रैक्टर खरीदा है, जो उनके रांची स्थित फार्म हाउस की शान बढ़ा रही हैं. 
विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni tractor swaraj tractor 963 fe price swaraj tractor 963 new model price swaraj tractor mahindra anand mahindra
महिंद्रा स्वराज ट्रैक्टर के साथ खड़े धोनी - फोटो : Social Media
महेंद्र सिंह धोनी ने लाल रंग का महिंद्रा स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर खरीदा है। धोनी ने यह ट्रैक्टर अपने फार्म हाउस के लिए लिया है। धोनी ऑर्गेनिक खेती करने के भी शौकीन हैं। लॉकडाउन में मिले समय का फायदा उठाते हुए धोनी ने ट्रैक्टर खरीद लिया। 
ms dhoni tractor swaraj tractor 963 fe price swaraj tractor 963 new model price swaraj tractor mahindra anand mahindra
MS Dhoni Bike Collection
धोनी की आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने कप्तान के वीडियो पोस्ट करती रही है, ताकि इस स्टार क्रिकेटर के प्रशंसकों को पता चल सके कि धोनी क्या कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया ट्विटर पर एक नया वीडियो साझा किया। ट्वीट में लिखा था, "थला धोनी अपनी नई सवारी में राजा सर से मिले।"  
 
विज्ञापन
ms dhoni tractor swaraj tractor 963 fe price swaraj tractor 963 new model price swaraj tractor mahindra anand mahindra
Anand Mahindra Tweet - फोटो : Social Media
महेंद्र सिंह धोनी के ट्रैक्टर खरीदने पर ट्रैक्टर कंपनी के मालिक और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने चुटीला ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। आनंद महिंद्रा ने लिखा, "मुझे हमेशा लगा कि यह व्यक्ति सही फैसला लेता है, इनके पास निर्णय लेने की बेहतरीन समझदारी है।" 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed