सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कभी खुद हो चुके नस्लभेद का शिकार, अब अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने कह रहे जोफ्रा आर्चर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 08 Jun 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
Jofra Archer supports Black Lives Matter campaign, Carlos Brathwaite joins rally in London
जोफ्रा आर्चर - फोटो : ट्विटर

अमेरिका के मिनोपोलिस शहर में एक पुलिस अधिकारी ने 25 मई को लगभग नौ मिनट तक 46 वर्षीय जॉर्ज फ्लॉयड की गर्दन को अपने घुटनों से दबा रखा था, जिसके बाद फ्लॉयड की मौत हो गई थी। अब क्रिस गेल, डैरेन सैमी और माइकल होल्डिंग जैसे कैरेबियाई क्रिकेटर्स के बाद अब इंग्लिश खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर ने भी अपनी बात रखी है।

Trending Videos
Jofra Archer supports Black Lives Matter campaign, Carlos Brathwaite joins rally in London
जोफ्रा आर्चर - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड के इस पेसर ने रंगभेद के पीड़ितों से बात करने का आग्रह किया है। अतीत में खुद नस्लीय दुर्व्यवहार का शिकार हो चुके आर्चर ने डेली मेल को लिखे अपने कॉलम में कहा है, 'मुझे बहुत खुशी है कि ब्लैक लाइव्स मैटर कैंपेन (अश्वेत लोगों की जिंदगी के भी मायने हैं) इस तरह मुखर हुआ है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Jofra Archer supports Black Lives Matter campaign, Carlos Brathwaite joins rally in London
जोफ्रा आर्चर - फोटो : सोशल मीडिया

आर्चर खुद न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले साल नवंबर में खेले गए मैच के दौरान नस्लीय टिप्पणी का शिकार हुए थे। हालांकि, न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने उस फैन को बैन कर दिया था। आर्चर ने कहा, 'एक व्यक्ति के रूप में, मैं हमेशा बोलने के समर्थन में रहा हूं, खासकर अगर कोई आपको परेशान करता है। मेरा व्यक्तिगत विचार है कि आपको कभी भी चीजों को बोतलबंद नहीं रखना चाहिए क्योंकि नस्लवाद ठीक नहीं है।'

Jofra Archer supports Black Lives Matter campaign, Carlos Brathwaite joins rally in London
जोफ्रा आर्चर - फोटो : पीटीआई

आर्चर पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए विश्व कप फाइनल जीत में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थे। उन्होंने आगे कहा, 'हम सभी देश में रहते हैं और यदि आप अंग्रेज हैं, तो आपको किसी और की तरह खेलने का उतना ही अधिकार है। मेरी एक तस्वीर थी, जिसमें मैं, जोस बटलर और आदिल राशिद 2019 विश्व कप के फाइनल के दौरान जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर ने आपको हमारी टीम के बारे में जानने के लिए आपको सब कुछ बता दिया होगा।'

विज्ञापन
Jofra Archer supports Black Lives Matter campaign, Carlos Brathwaite joins rally in London
कार्लोस ब्रैथवेट

दूसरी ओर वेस्टइंडीज के हरफनमौला क्रिकेटर कार्लोस ब्रैथवेट ने लंदन में 'ब्लैक लाइव्स मैटर' मार्च में हिस्सा लेने की अपनी फोटो पोस्ट की है। उन्होंने कुछ फोटो शेयर की हैं, जिनमें से एक में वे इंग्लैंड के फुटबॉलर अदेबायो अकिनफेनवा के साथ दिखाई दे रहे हैं। फोटो के साथ वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने कैप्शन में लिखा है, 'क्रांति का प्रसारण किया जाएगा। ब्लैक लाइव्स मैटर।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

✊🏾

A post shared by Carlos Brathwaite (@ricky.26) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed