{"_id":"5ede1312af25760b94702374","slug":"racism-in-ipl-bcci-and-sunrisers-hyderabad-reacts-after-darren-sammy-allegation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डैरेन सैमी ने लगाया था IPL में रंगभेद का आरोप, अब सफाई देने उतरा भारतीय क्रिकेट जगत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डैरेन सैमी ने लगाया था IPL में रंगभेद का आरोप, अब सफाई देने उतरा भारतीय क्रिकेट जगत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 08 Jun 2020 05:05 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अफ्रीकी मूल के अमेरिकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद दुनियाभर में नस्लीय भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है। क्रिकेटर डैरेन सैमी ने भी यह आरोप लगाया था कि IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उन्हें रंगभेदी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। अब भारतीय क्रिकेट की ओर से सफाई का दौर शुरू हो चुका है। BCCI, सनराइजर्स हैदराबाद और कई खिलाड़ियों ने पूरे मामले में अपना पक्ष रखा है।
Trending Videos
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा, 'यह घटना कई साल पहले की हो सकती है और हमें नहीं पता इसके पीछे जिम्मेदार कौन है, लेकिन हम अपने अपने खिलाड़ियों को हमेशा बताते हैं कि उन्हें नस्लीय विवाद से दूर रहना है, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि दर्शकों पर हमारा नियंत्रण नहीं है। हालांकि बावजूद इसके हम यह कोशिश करेंगे कि ऐसी घटनाएं न हों।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनराइजर्स हैदराबाद फ्रैंचाइजी के एक सीनियर सदस्य की माने तो जिस घटना का जिक्र सैमी कर रहे हैं, उसमें किसी खिलाड़ी का जुड़ाव नहीं हो सकता। यह हरकत किसी दर्शक ने ही की होगी। वही SRH की टीम से खेल चुके बल्लेबाज टी. सुमन ने कहा, 'अगर ऐसा हुआ है तो यह हंसी-मजाक में कहा गया होगा।'
4 of 5
इरफान पठान
- फोटो : getty
साल 2014 में डैरेन सैमी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रह चुके टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी पूरे मामले में अपना पक्ष रखा है। बकौल पठान, 'वैसे तो मुझे सैमी के साथ हुई इस घटना की जानकारी नहीं, लेकिन मैंने देखा है कि मेरे कुछ दक्षिण भारतीय दोस्त जब उत्तर भारत में खेलने जाते हैं तो उन्हें भी ऐसी टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है। दर्शक ऐसा करते हैं, उन्हें नहीं पता कि वे क्या गलत कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
डैरेन सैमी की इंस्टाग्राम स्टोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, डैरेन सैमी ने बीते दिनों अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि, 'IPL में उन्हें और परेरा को 'कालू' कहकर बुलाया जाता था, इसका मतलब उन्हें अब पता चला है, जिसके बाद वह काफी गुस्से में हैं। मुझे अभी 'कालू' का मतलब पता चला है। मुझे लगता था कि इसका मतलब मजबूत घोड़ा होता है, लेकिन मेरी पहले की पोस्ट इसका कुछ और अर्थ बता रही है और मैं गुस्से में हूं।' हालांकि इस दौरान सैमी ने किसी का नाम नहीं लिया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X