{"_id":"5d6cca198ebc3e013a3e28de","slug":"hanuma-vihari-enters-in-special-group-of-sachin-tendulkar-tiger-pataudi-and-pauli-umrigar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विहारी ने दोहाराया सचिन का 29 साल पुराना कारनामा, पटौदी वाले स्पेशल क्लब में मारी एंट्री","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विहारी ने दोहाराया सचिन का 29 साल पुराना कारनामा, पटौदी वाले स्पेशल क्लब में मारी एंट्री
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
टाइगर पटौदी, हनुमा विहारी और सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निश्चित तौर पर हनुमा विहारी एक असाधारण प्रतिभा के धनी खिलाड़ी हैं। अपने छोटे से टेस्ट करियर में उन्होंने यह साबित भी किया कि उनकी बल्लेबाजी में धैर्य, तकनीक के साथ-साथ बड़े स्कोर करने की भी क्षमता है। इंग्लैंड के खिलाफ उसी की धरती पर अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले आंध्र प्रदेश के इस खिलाड़ी को अब भारतीय टेस्ट टीम के मध्यक्रम का स्थायी सदस्य कहा जा सकता है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 32 और 93 रन बनाकर हाथ लगी निराशा को दूसरे और आखिरी मैच में हनुमा ने 111 और नाबाद 53 रन बनाकर निश्चित तौर पर कम किया गया। इस पारी के साथ ही हनुमा विहारी सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, पॉली उमरीगर और टाइगर पटौदी के स्पेशल क्लब में भी शामिल हो गए।
2 of 4
हनुमा विहारी
दरअसल, हनुमा विहारी एशिया के बाहर एक ही टेस्ट में शतक और अर्धशतक जड़ने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। ये कारनामा उन्होंने नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए किया। भारत की ओर से आखिरी बार यह कारनामा सचिन तेंदुलकर ने साल 1990 में किया था। तब सचिन ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए टेस्ट मैच में नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 68 और दूसरी पारी में नाबाद 119 रन की पारी खेली थी।
3 of 4
हनुमा विहारी
विहारी और सचिन से पहले यह कारनामा पॉली उमरीगर (56 और 172*) साल 1962 में वेस्टइंडीज के खिलाफ, नवाब पटौदी (64 और 148) साल 1967 में इंग्लैंड के खिलाफ, एमएल जेसिम्हा (74 और 101) साल 1968 में इंग्लैंड के खिलाफ कर चुके हैं। विहारी अब तक 5 टेस्ट में 1 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से कुल 456 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
हनुमा विहारी
- फोटो : social Media
गौरतलब है कि 25 साल के हनुमा विहारी वेस्टइंडीज दौरे पर खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में अब तक 96.33 की औसत से 289 रन बना चुके हैं जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। विहारी ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक दूसरे टेस्ट की पहली पारी में जड़ा था, जिसे उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता को समर्पित किया था। दिलचस्प बात यह है कि विहारी ने सभी बड़ी पारियां विदेशी धरती पर खेली हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।