{"_id":"5d6acd328ebc3e93d1007d62","slug":"hanuma-vihari-hit-his-first-test-century-against-west-indies-in-second-test-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WIvIND: भारतीय पारी के हीरो बने हनुमा, जड़ा अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर का पहला शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WIvIND: भारतीय पारी के हीरो बने हनुमा, जड़ा अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर का पहला शतक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 01 Sep 2019 05:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
हनुमा विहारी
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हनुमा विहारी ने अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा। विहारी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 200 गेंदों में अपना पहला शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके लगाए।
2 of 4
हनुमा विहारी
विहारी पहले टेस्ट मैच में शतक लगाने से चूक गए थे, लेकिन इस मैच में उन्होंने कोई गलती नहीं की और अपना शतक पूरा किया। हनुमा विहारी का ये पहला वेस्टइंडीज दौरा है और अपने पहले ही कैरेबियाई दौरे पर उन्होंने यह कमाल कर दिया।
3 of 4
विहारी-इशांत
- फोटो : social Media
हनुमा विहारी को इस टेस्ट सीरीज के दोनो मैचों में रोहित शर्मा पर तरजीह देते हुए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था और उन्होंने अपने चयन को सही साबित किया। हनुमा विहारी भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास के 85वें बल्लेबाज बने जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया है। इस मामले में भारत से आगे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें हैं। टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की तरफ से 168 बल्लेबाज जबकि कंगारू टीम की तरफ से 137 बल्लेबाज ये कमाल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
हनुमा विहारी
हनुमा विहारी का अब तक का टेस्ट करियर काफी अच्छा रहा है। इस वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट सीरीज में अब तक वो भारत के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं वर्ष 2019 में भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन अब तक हनुमा विहारी के नाम पर ही है। उन्होंने अब तक भारत के लिए कुल छह टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 44.77 की औसत से कुल 403 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से अब तक एक शतक और दो अर्धशतक निकले हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।