जसप्रीत बुमराह ने अपनी आग उगलती गेंदों से विंडीज के खिलाफ हैट्रिक बनाई। यही नहीं, उन्होंने हैट्रिक सहित शुरुआत के पांच विकेट झटक लिए। डेरेन ब्रावो, शमर ब्रूक्स और रोस्टन चेज को बुमराह ने लगातार तीन गेंदों पर आउट कर बुमराह ने अपनी पहली हैट्रिक पूरी की। बुमराह की गेंदों ने विंडीज पारी को तहस नहस कर दिया। उन्हें हैट्रिक विकेट डीआरएस की मदद से मिला।
WIvIND: जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में पहली हैट्रिक लेकर विंडीज की जमीन पर रचा इतिहास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी के साथ बुमराह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने। इससे पहले स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह और इरफान पठान ने ये कारनामा किया है। हरभजन से साल 2001 में कोलकाता के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक लिया था, जबकि इरफान ने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची में ये कारनामा किया था।
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी बुमराह ने धारदार गेंदबाजी की थी। सर विव रिचर्ड्स स्टेडियम में आखिरी पारी में जसप्रीत बुमराह का रौद्र रूप दिखा। जस्सी विंडीज के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े। बुमराह ने इस पारी में केवल सात रन देकर पांच विकेट हासिल किए थे। पांच में से चार विकेट तो बुमराह ने बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेरकर अपने विकेट का आंकड़ा बढ़ाया।
विश्व टेस्ट में क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले बुमराह 44वें गेंदबाज बने। इससे पहले तक इंग्लैंड के मोईन अली आखिरी गेंदबाज थे जिन्होंने 2017 में द ओवल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक ली थी। बुमराह पहले ऐसे भारतीय गेंदबाज हैं जिन्होंने अपने छह ओवर फेंकने से पहले ही पांच विकेट चटका दिए।
इसके साथ ही बुमराह वेस्टइंडीज की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने। बुमराह से पहले किसी भी भारतीय गेंदबाज ने कैरेबियाई जमीन पर टेस्ट क्रिकेट में ये कारनामा नहीं किया था।
वैसे वेस्टइंडीज की धरती पर बुमराह से पहले अन्य दो खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने का कमाल कर चुके थे। वर्ष 2003 में पहली बार ब्रिजटाउट में जर्मन लावसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये कमाल किया था। इसके बाद मैथ्यू होगार्ड ने 2004 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ये कमाल किया था। 15 वर्ष के बाद बुमराह ने टेस्ट में ये कमाल वेस्टइंडीज की धरती पर किया।