फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाम को बेदर्दी से की पिटाई, मैच जीतते ही जन्मदिन के जश्न में डूबे आंद्रे रसेल, जमकर हुई पार्टी

Mon, 29 Apr 2019 12:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 29 Apr 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Andre Russell: Celebration After Kolkata Knight Riders Beat Mumbai Indian
आंद्रे रसेल जन्मदिन - फोटो : सोशल मीडिया

रविवार शाम मुंबई के गेंदबाजों की बेदर्दी से धुनाई करने वाले आंद्रे रसेल रात होते-होते उससे भी जोरदार अंदाज में अपने जन्मदिन का जश्न मनाते नजर आए। दरअसल, 29 अप्रैल को इस कैरेबियाई खिलाड़ी का जन्मदिन होता है। 29 अप्रैल 1988 को जमैका में जन्मा यह खिलाड़ी आज 31 साल का हो चुका।

Happy Birthday Andre Russell: Celebration After Kolkata Knight Riders Beat Mumbai Indian
आंद्रे रसेल जन्मदिन - फोटो : सोशल मीडिया

रविवार रात हुए मैच में आंद्रे रसेल ने 40 गेंदों में नाबाद 80 रन की पारी खेलकर कोलकाता को 232 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। फिर गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए दो विकेट चटकाए। सिर्फ गेंद और बल्ले के साथ ही नहीं बल्कि फिल्डिंग में भी धमाल मचाते हुए आंद्रे ने दो कैच पकड़े। रसेल के इस प्रदर्शन के बूते ही कोलकाता यह मैच 'करो या मरो' का मुकाबला मारने में सफल हो पाई।

 

 
Happy Birthday Andre Russell: Celebration After Kolkata Knight Riders Beat Mumbai Indian
आंद्रे रसेल जन्मदिन - फोटो : सोशल मीडिया

बस फिर क्या था। एक तो शानदार जीत और ऊपर से जीत के हीरो का बर्थडे। कोलकाता टीम मैनेजमेंट ने इस मौके को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। खिलाड़ियों ने मैच के बाद रसेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। रसेल ने केक काटा और साथियों ने उनके पूरे मुंह को केक से ढक दिया। इस दौरान टीम के मालिक और बॉलीवुड 'किंग खान' शाहरुख खान भी मौजूद थे।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Andre Russell: Celebration After Kolkata Knight Riders Beat Mumbai Indian
आंद्रे रसेल

मैच के बाद दुनिया भर के क्रिकेट एक्सपर्ट, फैन एक बार फिर रसेल के मुरीद हो गए। टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा कि, 'रसेल शानदार खिलाड़ी हैं। वह विशेष हैं और यह देखकर अच्छा लगा कि उन्होंने बतौर खिलाड़ी टीम की सफलता में जबरदस्त योगदान दिया। जिस तरह की उन्होंने परिपक्वता दर्शाई है, वह शानदार है।'

विज्ञापन
Happy Birthday Andre Russell: Celebration After Kolkata Knight Riders Beat Mumbai Indian
आंद्रे रसेल और दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरी ओर खुद रसेल का मानना था कि यह जीत बेहद अहम और खास थी। बकौल रसेल, 'हमने अपने आप को एक मौका दिया। उम्मीद है कि आने वाले दो मैचों में भी हम जीत दर्ज करें। आज के मैच में हमें 200 से अधिक रन बनाने की उम्मीद थी और खुश हैं कि 230 का स्कोर खड़ा किया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed