फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harbhajan Singh believes MI would have won a game or two in IPL 2026 had Rohit Sharma been available earlier

IPL 2026: किस तरह मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ में पहुंचना हो सकता था आसान? हरभजन सिंह ने रखी राय; जानें

Tue, 05 May 2026 08:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 05 May 2026 08:07 PM IST
सार

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। मुंबई ने हालांकि, लखनऊ के खिलाफ जीत दर्ज की जिसके हीरो रोहित शर्मा रहे। अब हरभजन सिंह ने कहा है कि अगर रोहित पहले चोट से वापसी कर लेते तो मुंबई प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बेहतर स्थिति में होती।

विज्ञापन
Harbhajan Singh believes MI would have won a game or two in IPL 2026 had Rohit Sharma been available earlier
हरभजन सिंह - फोटो : X

विस्तार

पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि अगर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव से जल्दी उबर जाते तो मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने की बेहतर स्थिति में होती। रोहित ने चोट से उबरने के बाद सोमवार को वापसी की और 84 रन की तूफानी पारी खेली। इससे उनकी टीम ने लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 229 रन का लक्ष्य हासिल करके छह विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

आरसीबी के खिलाफ चोटिल हुए थे रोहित 
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आने के कारण बाहर हो गए थे और इसके बाद पांच मैचों में नहीं खेल पाए थे। हरभजन ने कहा, मैदान पर रहना महत्वपूर्ण होता है। डगआउट में बैठे रहने से आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। लेकिन मैदान पर रहकर आप अंतर पैदा कर सकते हैं और रोहित शर्मा ने यही किया। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मजबूत नींव की जरूरत होती है और उन्होंने न सिर्फ अच्छी नींव रखी बल्कि उसे आगे भी बढाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरभजन ने कहा, अगर उन्होंने शतक बना लिया होता तो और भी अच्छा होता, लेकिन जितने समय तक वह क्रीज पर रहे, उन्होंने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया। काश उनकी चोट थोड़ी जल्दी ठीक हो जाती। कौन जानता है, जब उनकी टीम लगातार हार रही थी तो हो सकता था कि वह एक-दो मैच जीत लेते और प्रतियोगिता में बने रहते।

इस बीच भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि एलएसजी को लगातार अच्छा प्रदर्शन नही कर पाने की कीमत चुकानी पड़ी। शास्त्री ने कहा, एलएसजी की समस्या यह है कि जब उसकी गेंदबाजी अच्छी चलती है, तो बल्लेबाज उनका साथ नहीं देते और जब बल्लेबाज रन बनाते हैं, तो गेंदबाज जमकर रन लुटाते हैं। उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed