{"_id":"692bbb214160753c880a81d5","slug":"harbhajan-singh-criticised-india-s-continued-use-of-rank-turners-says-no-real-off-spinner-after-ashwin-2025-11-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Harbhajan Singh: हरभजन ने भारतीय पिचों की आलोचना की, बोले- भारत के पास टेस्ट के लिए कोई ऑफ स्पिनर नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Harbhajan Singh: हरभजन ने भारतीय पिचों की आलोचना की, बोले- भारत के पास टेस्ट के लिए कोई ऑफ स्पिनर नहीं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 30 Nov 2025 09:04 AM IST
विज्ञापन
सार
हरभजन ने कहा कि भारत के लिए अच्छी पिचें तैयार करना शुरू करने का यह सही समय है क्योंकि देश में टेस्ट क्रिकेटरों का विकास घरेलू मैदान पर टर्निंग पिचों पर खेलने की वजह से रुक गया।
हरभजन सिंह
- फोटो : BCCI
विज्ञापन
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद भारत को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भी इस हार को लेकर सवाल खड़े किए हैं और पिच पर निशाना साधा है। हरभजन का कहना है कि भारतीय टीम के पास पांच दिन के मैच के लिए कोई विशेषज्ञ ऑफ-स्पिनर ही नहीं है और उन्होंने वाशिंगटन सुंदर का कार्यभार बढ़ाने की बात कही।
Trending Videos
भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली थी हार
भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। 25 साल बाद दक्षिण अफ्रीका ने भारत में कोई टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। इस हार के बाद भारतीय टीम पर कई सवाल उठाए गए हैं। रविचंद्रन अश्विन के संन्यास लेने के बाद सेना देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ पहली घरेलू सीरीज में भारत के स्पिनर दक्षिण अफ्रीका के सामने कमजोर पड़ गए। मेहमान टीम के स्पिनरों ने दो टेस्ट में 25 विकेट हासिल किए। हरभजन से जब पूछा गया कि क्या भारत के पास दाएं हाथ का कोई विशेषज्ञ स्पिनर नहीं है तो उन्होंने कहा, ऐसा ही लगता है।

सुंदर से अधिक गेंदबाजी करवाने की वकालत की
हरभजन ने कहा, मुझे लगता है कि वाशिंगटन सुंदर हैं, लेकिन हमें उनसे ज्यादा गेंदबाजी करवानी होगी। उन्हें एक टेस्ट मैच में 30-35 ओवर तक गेंदबाजी करवानी होगी, तभी जाकर वह एक गेंदबाज बन पाएंगे। जिस तरह की पिचों पर हम खेल रहे हैं, उनमें किसी को गेंदबाज बनाने की जरूरत नहीं है क्योंकि हर गेंद स्पिन होती है या कुछ सीधी हो जाती है। एक गेंदबाज को तभी अच्छा माना जा सकता है जब वह अच्छी पिचों पर विकेट लेता है।

उन्होंने कहा कि भारत के लिए अच्छी पिचें तैयार करना शुरू करने का यह सही समय है क्योंकि देश में टेस्ट क्रिकेटरों का विकास घरेलू मैदान पर टर्निंग पिचों पर खेलने की वजह से रुक गया। उन्होंने कहा, हमें अच्छी पिचों पर खेलना चाहिए, यही सही समय है। ऐसी पिचों पर खेलते हुए एक दशक से ज्यादा समय हो गया है जहां भारतीय क्रिकेट का ओवरऑल विकास नहीं हुआ है। अगर आप देखें, तो हम एक ही जगह पर अटके हुए हैं और जब हम अच्छे विकेटों पर खेलते हैं तो यह आईने में देखने जैसा हो जाता है।