सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harbhajan Singh has backed India to beat Pakistan but warned them to play spinner Usman Tariq with caution

T20 World Cup: महामुकाबले से पहले हरभजन ने भारतीय टीम को किया सतर्क, इस स्पिनर से सावधान रहने की दी हिदायत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 14 Feb 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारत को सतर्क किया है। हरभजन का मानना है कि भारतीय बल्लेबाजों को उस्मान तारिक के खिलाफ सावधानी से खेलना होगा। 

Harbhajan Singh has backed India to beat Pakistan but warned them to play spinner Usman Tariq with caution
हरभजन सिंह - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भरोसा जताया है कि भारत टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को मात देने में सफल रहेगा। लेकिन इस महामुकाबले से पहले उन्होंने भारतीय टीम को सतर्क भी किया है। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो में ग्रुप ए का मुकाबला खेला जाना है। हरभजन का मानना है कि अगर भारत सतर्क नहीं रहा तो पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।
Trending Videos

हरभजन को भारत की जीत का भरोसा
हरभजन ने कहा कि भारत के पास जीतने के लिए ताकत और संतुलन है, लेकिन उन्होंने तारिक की गेंदबाजी के खिलाफ अनावश्यक जोखिम लेने की चेतावनी दी। हरभजन ने कहा, 'भारत मैच जीतेगा। पाकिस्तान के पास एक स्पिनर उस्मान तारिक है, वह एक अच्छा स्पिनर है, हमें उसे संभलकर खेलना होगा।' हरभजन ने सूर्यकुमार यादव की टीम से आग्रह किया कि वे इस मैच में भी उसी शांत मानसिकता के साथ उतरें जैसा कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के पिछले मुकाबलों में दिखाया है। हरभजन ने कहा, भारतीय टीम सक्षम है; यह एक बहुत अच्छी टीम है। हमें उम्मीद है कि वे हमेशा की तरह खेलेंगे, बिना किसी दबाव के खेलेंगे और जीत का झंडा लहराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारिक बन सकते हैं खतरा
भारत ने अपने अभियान की शुरुआत लगातार दो जीत के साथ की है, लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत में ही स्पिन गेंदबाजों ने भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। अमेरिका के स्पिनरों ने तीन विकेट लिए, जबकि नामीबिया के धीमे गेंदबाजों ने पांच विकेट लेकर भारत की मध्य ओवरों की परेशानी को उजागर किया। यहीं पर तारिक पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। उनकी अनोखी लय और विविधता का मेल बल्लेबाज के टाइमिंग को बिगाड़ सकता है और दबाव में उन्हें जल्दबाजी में शॉट खेलने पर मजबूर कर सकता है। तारिका ने अमेरिका के खिलाफ मैच में तीन विकेट झटके थे। 

पाकिस्तान पर भारी है भारत का पलड़ा
टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक आठ बार मुकाबले खेले जा चुके हैं। सात बार टीम इंडिया ने मैच जीता है, जबकि एक बार पाकिस्तान की टीम जीत हासिल करने में सफल रही है। वनडे और टी20 दोनों विश्व कप मिलाकर भारतीय टीम सिर्फ एक बार पाकिस्तान से हारी है। यह मैच 2021 टी20 विश्व कप में खेला गया था, जिसे पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीता था। पाकिस्तान की टीम किसी भी मैदान पर भारत के सामने नहीं टिक पा रही है और ऐसा लगता है कि अब उसे हार की आदत सी ही पड़ गई है। दोनों टीमें पिछले साल एशिया कप में तीन बार एक दूसरे से खेली थीं और तीनों ही मौकों पर भारतीय टीम ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी जिसमें एशिया कप का फाइनल मुकाबला भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed