सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harbhajan Singh Shocked Over Rohit Sharma’s ODI Captaincy Removal, Questions BCCI Selectors

Harbhajan-Rohit: 'दो ICC ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान को मौका मिलना चाहिए था', रोहित को लेकर फैसले से हरभजन हैरान

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 05 Oct 2025 02:59 PM IST
विज्ञापन
सार

हरभजन ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो यह मेरे लिए थोड़ा चौंकाने वाला है कि रोहित अब कप्तान नहीं हैं। अगर आप उन्हें टीम में चुन रहे हैं, तो कप्तान भी उन्हीं को बनाना चाहिए।'

Harbhajan Singh Shocked Over Rohit Sharma’s ODI Captaincy Removal, Questions BCCI Selectors
रोहित शर्मा और हरभजन सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला जब चयनकर्ताओं ने वनडे टीम की कप्तानी रोहित शर्मा से लेकर शुभमन गिल को सौंप दी। इस फैसले ने न सिर्फ क्रिकेट जगत बल्कि कई पूर्व खिलाड़ियों को भी हैरान कर दिया। पूर्व ऑफ-स्पिनर हरभजन सिंह ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह फैसला थोड़ा जल्दबाजी भरा है। हरभजन सिंह के मुताबिक, चयनकर्ताओं को रोहित शर्मा को कम से कम ऑस्ट्रेलिया सीरीज तक कप्तान बनाए रखना चाहिए था। वहीं शुभमन गिल के लिए उन्होंने भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Trending Videos


हरभजन ने जियोहॉटस्टार से बातचीत में कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो यह मेरे लिए थोड़ा चौंकाने वाला है कि रोहित अब कप्तान नहीं हैं। अगर आप उन्हें टीम में चुन रहे हैं, तो कप्तान भी उन्हीं को बनाना चाहिए। आखिर उन्होंने हाल ही में भारत को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जिताई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'रोहित को एक और मौका मिलना चाहिए था'
हरभजन ने आगे कहा कि शुभमन गिल में कोई कमी नहीं है, लेकिन अभी उन्हें जिम्मेदारी देने में थोड़ा समय लिया जा सकता था। भज्जी ने कहा, 'शुभमन को बधाई, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अच्छा नेतृत्व दिखाया है। लेकिन कप्तानी की यह जिम्मेदारी थोड़ा देर से दी जा सकती थी, छह महीने या एक साल बाद। मैं शुभमन के लिए खुश हूं, पर रोहित शर्मा के लिए निराश हूं कि उन्हें एक और मौका नहीं मिला।'

'रोहित व्हाइट-बॉल क्रिकेट के स्तंभ हैं'
हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा के करियर और उनके योगदान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भारत को दो आईसीसी खिताब दिलाए और 2023 वर्ल्ड कप में भी फाइनल तक पहुंचाया। उन्होंने कहा, 'रोहित व्हाइट-बॉल क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं। उनका वनडे औसत लगभग 50 के आसपास है, जो उनकी निरंतरता को दिखाता है। उन्होंने हमेशा फ्रंट से लीड किया है और टीम को दिशा दी है।'

भज्जी ने यह भी जोड़ा कि कप्तानी के बिना भी रोहित का टीम में प्रभाव बना रहेगा। उन्होंने कहा, 'वो हमेशा की तरह निडर बल्लेबाजी करेंगे और टीम में लीडर का रोल निभाते रहेंगे। चाहे कप्तान हों या नहीं, शुभमन या किसी और को वो जरूर सलाह देंगे।'

विराट-रोहित पर भरोसा कायम
हरभजन ने कहा कि 38 वर्षीय रोहित और विराट कोहली दोनों भारत की वनडे टीम के स्तंभ बने रहेंगे। उन्होंने कहा, 'रोहित और विराट दोनों भारत को आगे ले जाएंगे। ये दोनों खिलाड़ी जब साथ होते हैं, तो टीम का आत्मविश्वास बढ़ जाता है। आने वाले वक्त में भी ये टीम इंडिया के लिए मैच जिताने वाले खिलाड़ी रहेंगे।'

श्रेयर को हरभजन ने दी शुभकामनाएं
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है, जिस पर हरभजन ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'श्रेयस उन खिलाड़ियों में हैं जिन्हें अक्सर उतना श्रेय नहीं मिलता जितना मिलना चाहिए। उन्होंने वर्ल्ड कप में शानदार पारियां खेलीं और अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है। शुभमन और श्रेयस मिलकर टीम को नई दिशा देंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed