{"_id":"6785052dc21f16564c0aa9f4","slug":"harbhajan-singh-urges-rohit-sharma-and-virat-kohli-to-silence-critics-with-strong-performances-with-bat-2025-01-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohit-Kohli: हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा और विराट कोहली से की अपील, बोले - रन बनाकर आलोचकों का मुंह करें बंद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit-Kohli: हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा और विराट कोहली से की अपील, बोले - रन बनाकर आलोचकों का मुंह करें बंद
Mon, 13 Jan 2025 05:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 13 Jan 2025 05:51 PM IST
सार
रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों में 31 रन ही बना पाए थे और उन्होंने अंतिम टेस्ट से खुद को बाहर रखा था। कोहली ने पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ा था, लेकिन वह आखिरी चार टेस्ट में लय हासिल नहीं कर सके।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से अपील की है। हरभजन का कहना है कि रोहित और कोहली को बल्लेबाजी में दमदार प्रदर्शन कर आलोचकों का मुंह बंद कर देना चाहिए जो इनके टेस्ट भविष्य पर सवाल खड़े कर रहे हैं। हाल ही में रोहित और कोहली का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बल्ला नहीं चलने के बाद इन दोनों बल्लेबाजों को आलोचना का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
कुछ समय से फॉर्म में नहीं हैं कोहली-रोहित
रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों में 31 रन ही बना पाए थे और उन्होंने अंतिम टेस्ट से खुद को बाहर रखा था। कोहली ने पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ा था, लेकिन वह आखिरी चार टेस्ट में लय हासिल नहीं कर सके। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 190 रन बनाए थे। इन दोनों के बल्ले से रन नहीं निकलते देख इनके टेस्ट भविष्य पर सवाल खड़े हो गए थे।

हरभजन ने कहा, रोहित इस पीढ़ी के शानदार बल्लेबाज है। कोहली भी महान खिलाड़ी हैं, लेकिन खिलाड़ी अपना भविष्य तय नहीं कर सकते। उनका फॉर्म और चयनकर्ता यह तय करते हैं। जब आप रन नहीं बनाते हैं तो लोग आपके बारे में गलत बातें करते हैं, लेकिन आपको उन्हें रन बनाकर गलत साबित करना होता है। यही एकमात्र तरीका है। अगर वे खेलना चाहते हैं तो उन्हें वापसी करते हुए रन बनाने होंगे।
चयन का फैसला चयनकर्ताओं पर निर्भर
हरभजन ने कहा, यह पूरी तरह खिलाड़ी पर निर्भर करता है कि वो खेलने के लिए फिट है या नहीं। उन्हें भी इसी तरह सोचना होगा। मैं सिर्फ रोहित और कोहली के बारे में नहीं बोल रहा हूं, यह आपकी सोच है कि आप खेलना चाहते हैं या नहीं। लेकिन जब बात चयन की आती है तो यह सिर्फ चयनकर्ता ही तय करते हैं।