सब्सक्राइब करें

IPL 2024: मुंबई में आने के लिए हार्दिक ने रखी थी 'कप्तानी' की शर्त, रोहित को विश्व कप में ही दी गई थी जानकारी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Dec 2023 05:00 PM IST
सार

शुक्रवार को मुंबई ने एलान करते हुए कहा कि टीम को पांच बार चैंपियन बनाने वाले रोहित की जगह अगले सीजन में हार्दिक कप्तान होंगे। हिटमैन अगले सीजन हार्दिक की कप्तानी में खेलते दिखेंगे, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी।

विज्ञापन
Hardik Pandya wanted Mumbai Indians Captaincy as terms and condition; Rohit Sharma Informed World Cup: Report
रोहित की जगह हार्दिक अगले साल आईपीएल में मुंबई की कप्तानी करते दिखेंगे - फोटो : IPL
मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को बड़ा फैसला करते हुए हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंप दी है। रोहित शर्मा का बतौर कप्तान 10 साल का कार्यकाल समाप्त हो गया। 2013 में हिटमैन को मुंबई का कप्तान नियुक्त किया गया था। हालांकि, अगले सीजन में हार्दिक कप्तानी करते दिखेंगे। इस फैसले को लेकर अब तमाम तरह की बातें सामने आ रही हैं।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात टाइटंस के पूर्व कप्तान ने मुंबई इंडियंस में शामिल होने के लिए फ्रेंचाइजी के मालिक के सामन कई शर्तें रखी थीं। इनमें से एक शर्त कप्तानी की थी। इतना ही नहीं फ्रेंचाइजी ने इस बारे में कप्तान रोहित को भी जानकारी दे दी थी, वह भी विश्व कप के दौरान। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या फाइनल में टीम इंडिया की हार के पीछे एक ये वजह भी हो सकती है?
Trending Videos
Hardik Pandya wanted Mumbai Indians Captaincy as terms and condition; Rohit Sharma Informed World Cup: Report
हार्दिक पांड्या - फोटो : अमर उजाला।
शुक्रवार को मुंबई ने एलान करते हुए कहा कि टीम को पांच बार चैंपियन बनाने वाले रोहित की जगह अगले सीजन में हार्दिक कप्तान होंगे। हिटमैन अगले सीजन हार्दिक की कप्तानी में खेलते दिखेंगे, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। 2015 में रोहित की ही कप्तानी में हार्दिक ने आईपीएल में डेब्यू किया था और इसने उनका करियर बदलकर रख दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक ने कॉन्ट्रैक्ट पर बात करने से पहले ही मुंबई फ्रेंचाइजी के मालिक को इस बारे में बता दिया था कि अगर वह वापसी करते हैं तो उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hardik Pandya wanted Mumbai Indians Captaincy as terms and condition; Rohit Sharma Informed World Cup: Report
हार्दिक पांड्या - फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित को इस बारे में विश्व कप के दौरान ही जानकारी दी गई थी कि अगले सीजन से पहले उन्हें कप्तानी से हटाया जाएगा। हार्दिक विश्व कप के दौरान रोहित के डिप्टी के रोल में थे। उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया था। हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के तीसरे मैच में वह चोटिल हो गए थे और फिर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। आईपीएल 2024 हार्दिक का बतौर कप्तान तीसरा साल होगा। उन्हें 2022 में मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया था। इसके बाद तब नई टीम रही गुजरात टाइटंस ने उन्हें अपनी टीम में बतौर कप्तान शामिल किया था। 2022 में अपनी कप्तानी में उन्होंने टीम को चैंपियन बनाया। 2023 आईपीएल में गुजरात की टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स से खिताबी मुकाबले में हार गई थी।
Hardik Pandya wanted Mumbai Indians Captaincy as terms and condition; Rohit Sharma Informed World Cup: Report
हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, आईपीएल में डेब्यू के ठीक आठ साल बाद हार्दिक उस टीम की कप्तानी करेंगे, जहां से उन्हें नाम मिला और अपने करियर की शुरुआत की। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। मुंबई इंडियंस ने रोहित के लिए एक भावुक पोस्ट भी लिखा- रो (RO), 2013 में आपने एमआई के कप्तान के रूप में पदभार संभाला। आपने हमें विश्वास करने के लिए कहा। जीत और हार में आपने हमें मुस्कुराने के लिए कहा। 10 साल और छह ट्राफियां बाद, हम यहां हैं। हमारे हमेशा के कप्तान, आपकी विरासत ब्लू एंड गोल्ड में अंकित होगी। धन्यवाद, कैप्टन रो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed