सब्सक्राइब करें

Interesting: इंजीनियर-डॉक्टर बनना नहीं इस इंसान का था बिल्कुल अलग शौक, फिर जो हुआ वो आपको कर देगा हैरान

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 16 Dec 2023 04:22 PM IST
विज्ञापन
Japanese man Toco has transformed himself into a dog
'टाको द डॉग' (सांकेतिक) - फोटो : Istock

अगर आप किसी बच्चे से पूछें कि उसे बड़ा होकर क्या बनना है तो ज्यादातर का जवाब होगा इंजीनियर-डॉक्टर, पायलेट या फिर कोई ऐसा पेशा जिससे समाज में रुतबा बढ़े और खूब सारे पैसे कमाए जा सकें। पर जरूरी नहीं है कि सभी के शौक एक जैसे ही हों। इस आर्टिकल में हम जिस व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं उसे न तो इंजीनियर बनना था न डॉक्टर, उसका शौक बिल्कुल अजीबो-गरीब था। उसे बनना था- कुत्ता।



जी हां, आप सही सुन रहे हैं जापान में रहने वाले टोको नामक व्यक्ति को बड़े होकर कुत्ता बनने का शौक था जिसे उसने मोटी रकम खर्च करके पूरा भी किया।

है न ये अजीबो-गरीब शौक? पर ऐसा करने की वजह क्या थी और टोको इंसान से कुत्ते में कैसे परिवर्तित हुआ, आइए इस बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

Trending Videos
Japanese man Toco has transformed himself into a dog
toco the human dog - फोटो : Twitter

'टाको द डॉग'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान के रहने वाले टोको को 'टाको द डॉग' नाम से भी सोशल मीडिया पर जाना जाता है। कुत्ते का रूप बनाने के लिए उसने लाखों रुपये तक खर्च कर डाले। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कुत्ते जैसा दिखने के लिए टाको ने 14,000 डॉलर (13 लाख रुपये) से अधिक खर्च करके ऐसा कॉस्ट्यूम खरीदा है, जिसे पहनने के बाद वो सचमुच का कुत्ते जैसा लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Japanese man Toco has transformed himself into a dog
toco the human dog - फोटो : Twitter

जब कुत्ते जैसा कॉस्ट्यूम पहनकर निकला टोको
 

सोशल मीडिया पर टोको का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें उसने कॉस्ट्यूम पहना हुआ है। पहली नजर में कोई देख करके ये कह ही नहीं सकता है कि ये कोई असली कुत्ता नहीं है। रिपोर्ट्स के दावा है कि इस कॉस्ट्यूम को तैयार करने के लिए डिजाइनर्स को महीने भर से अधिक का समय लगा। हालांकि जब ये तैयार हुआ तो वास्तव में काफी लाजवाब लग रहा था।

Japanese man Toco has transformed himself into a dog
toco the human dog - फोटो : Twitter

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल टोको के वीडियो में उसने कुत्ते का  कॉस्ट्यूम पहना हुआ है, इसी दौरान वहां असली कुत्ता भी आ जाता है। टाको उस कुत्ते के सामने जब भौंकने की एक्टिंग करता है तो असली कुत्ता भी डर जाता है।
 



एक अन्य वीडियो में जब टोको सार्वजनिक रूप से बाहर निकलता है तो आसपास खड़े लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं। पांच मिनट के इस वीडियो में टोको को स्थानीय लोगों और अन्य कुत्तों के साथ देखा जा सकता है। टोको ने बताया यह वीडियो जर्मन टीवी स्टेशन आरटीएल के साथ एक साक्षात्कार के दौरान फिल्माया गया था।

विज्ञापन
Japanese man Toco has transformed himself into a dog
toco the human dog - फोटो : Twitter

पहचान सार्वजनिक नहीं

टोको ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपने इस शौक के बारे में बताया है, हालांकि उसने अभी तक अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं की है। पिछले साल अपलोड किए गए एक वीडियो में, टोको ने कई सवालों के जवाब दिए। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, उसने स्वीकार किया कि बचपन से ही उसका "जानवर बनने का सपना" था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed