फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Himanshu Sangwan has revealed that bus driver of the Railways team advised him on how to dismiss Virat Kohli

Ranji Trophy: बस चालक की इस सलाह से विराट कोहली का विकेट लेने में सफल हुए थे हिमांशु, अपने अनुभव को किया साझा

Tue, 04 Feb 2025 08:34 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 04 Feb 2025 08:34 AM IST
सार

हिमांशु ने हाल ही में 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी करने वाले कोहली को छह रन पर आउट किया था और अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों को खामोश कर दिया था।

विज्ञापन
Himanshu Sangwan has revealed that bus driver of the Railways team advised him on how to dismiss Virat Kohli
हिमांशु सांगवान ने विराट को क्लीन बोल्ड किया - फोटो : Twitter

विस्तार

रेलवे के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान रणजी ट्रॉफी में विराट कोहली का विकेट लेकर सुर्खियों में आए। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि रेलवे टीम के बस चालक ने उन्हें सलाह दी थी कि किस तरह कोहली का विकेट लिया जा सकता है। हिमांशु ने हाल ही में 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी करने वाले कोहली को छह रन पर आउट किया था और अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों को खामोश कर दिया था। 
विज्ञापन

चालक ने पांचवें स्टंप पर गेंद डालने कहा था 
हिमांशु ने खुलासा करते हुए बताया कि बस चालक ने उनसे कहा था कि कोहली को चौथे-पांचवें स्टंप पर गेंद डालो। उन्होंने इसके साथ ही हजारों प्रशंसकों के बीच रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के अनुभव को भी साझा किया। एक वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में हिमांशु ने कहा कि वह बस चालक के इस सलाह से हैरान हो गए थे। हालांकि, उन्होंने बताया कि वह कोहली की कमजोरी से ज्यादा अपनी मजबूती पर ध्यान दे रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशु ने कहा, जिस बस में हम लोग यात्रा कर रहे थे, उसके चालक ने मुझसे कहा कि कोहली को चौथे-पांचवें स्टंप पर गेंद डालो जिससे वह आउट हो जाएंगे। मुझे खुद पर भरोसा था। मैं किसी की कमजोरी के बजाए अपनी मजबूती पर ध्यान केंद्रित करता हूं। मैंने अपने मजबूती से गेंदबाजी की और विकेट लेने में सफल रहा। कोहली के लिए कोई विशेष रणनीति नहीं बनाई थी। कोच ने हमसे कहा था कि दिल्ली के बल्लेबाज आक्रामक होकर खेलना पसंद करते हैं और वे सभी स्ट्रोक खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

विराट के आउट होने पर स्टेडियम में पसरा था सन्नाटा
विराट को देखने के लिए 10 हजार से ज्यादा दर्शक स्टेडियम में मौजूद थे। जैसे-जैसे विराट क्रीज की ओर बढ़ रहे थे, फैंस का शोर उतना बढ़ता जा रहा था। विराट रणजी में 12 साल बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन एक बार फिर फेल रहे थे। पिछली बार वह नवंबर 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में उतरे थे। विराट से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर सके थे। विराट के आउट होते ही पूरे स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया था। फैंस विश्वास नहीं कर सके कि उनका चहेता स्टार इतनी जल्दी आउट हो गया। विराट पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में वह छह पारियों में 91 रन और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नौ पारियों में 190 रन बना सके थे। भारत ने ये दोनों सीरीज गंवाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed