फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   I was the greatest, but I was a better athlete than Botham, Hadlee, Imran put together says Kapil Dev

इमरान खान, इयान बॉथम और रिचर्ड हेडली से इस मामले में खुद को बेहतर मानते हैं कपिल देव

Fri, 31 Jul 2020 09:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 31 Jul 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
I was the greatest, but I was a better athlete than Botham, Hadlee, Imran put together says Kapil Dev
कपिल देव - फोटो : ट्विटर

क्रिकेट में एक दौर था ऑलराउंडर्स का। उस समय इंग्लैंड से सर इयान बॉथम, न्यूजीलैंड के सर रिचर्ड हेडली, पाकिस्तान के इमरान खान और भारत के कपिल देव का नाम हरफनमौला खिलाड़ियों की चौकड़ी में लिया जाता था। इसमें तुलना होती थी और एक तरह की प्रतिस्पर्धा देखी जाती थी। सबने अलग-अलग मुकाम हासिल किए और अपने-अपने देशों के लिए कई यादगार प्रदर्शन किए।

विज्ञापन


भारत के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कहा कि वह बाकी तीनों ऑलराउंडर्स के मुकाबले बेहतर एथलीट थे। 1970 और 80 के दशक में इन चार ऑलराउंडर्स का बोलबाला था। आंकड़ों के लिहाज से कपिल इन सबमें सबसे आगे नजर आते हैं।
विज्ञापन


कपिल देव ने हालांकि माना कि वह शानदार एथलीट नहीं थे लेकिन बेशक इन चारों में वह सबसे बेहतर एथलीट थे। 61 वर्षीय इस पूर्व कप्तान ने बाकी तीन ऑलराउंडर्स की क्षमताओं की खूब तारीफ की। उन्होंने सर हेडली को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताया और इमरान खान को सबसे मेहनती खिलाड़ी। कपिल ने कहा, 'हम चारों में रिचर्ड हेडली सबसे बढ़िया गेंदबाज थे। वह कंप्यूटर की तरह थे। मैं यह नहीं कहूंगा कि इमरान खान बेस्ट एथलीट थे या सबसे नैचुरल थे, लेकिन वह सबसे मेहनती खिलाड़ी थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed