भारत-वेस्टइंडीज के बीच रविवार को साल का आखिरी वनडे मैच खेला गया। भारत ने रोहित-राहुल और विराट के अर्धशतकों की मदद से वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। इसके बाद सोमवार को आईसीसी ने ताजा वनडे रैंकिंग भी जारी कर दी जिसमें वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप को उनके शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है।
ICC की वनडे रैंकिंग में विराट-रोहित का दबदबा कायम, शाई होप टॉप-10 में पहुंचे
वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा का शीर्ष रैंकिंग में दबदबा अभी भी बरकरार है। साल के आखिरी मैच में 85 रनों की पारी खेलने वाले विराट रैंकिंग में 887 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं 63 रनों की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा 873 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर कायम हैं।
इन दोनों भारतीय जोड़ी के बाद बाबर आजम, फाफ डूप्लेसिस, रोस टेलर, केन विलियमसन, डेविड वॉर्नर, जो रूट, शाई होप और क्विंटन डी कॉक टॉप-10 में शामिल हैं।
After registering scores of 102*, 78 and 42 in the #INDvWI ODI series, Shai Hope rises in the @MRFWorldwide ICC ODI Rankings for batting.
— ICC (@ICC) December 23, 2019
Updated rankings: https://t.co/tHR5rKl2SH pic.twitter.com/x5cOC8UnbC
भारत के खिलाफ सीरीज में 102, 78 और 42 रनों की पारी खेलने वाले होप बड़ी छलांग लगाते हुए टॉप-10 में अपनी जगह बनाने में सफल रहे। वहीं इनके अलावा केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को भी रैंकिंग में फायदा मिला है, राहुल जहां 88 से बढ़कर 71वीं रैंक पर पहुंच गए हैं वहीं अय्यर 104वीं रैंकिंग से बढ़कर 81वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।
वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज शिमरोन हेतमायर भी छह स्थान की बड़ी छलांग के साथ 19वें रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। इनके अलावा निकोलस पूरन भी टॉप-30 में शामिल हो गए हैं।